Bikaner Live

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सड़क और आधारभूत सुविधाओं के विकास के मद्देनजर संकल्पबद्धता से हो रहे कार्य
soni

बीकानेर, 8 दिसंबर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान राज्य सड़क विकास एवं निर्माण निगम लिमिटेड प्रदेश में आधारभूत सुविधाओं के विकास के मद्देनजर संकल्पबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। बीकानेर जिले में भी इस दौरान द्रुत गति से कार्य हुए हैं। लंबे समय से रुके कार्यों को गति मिली है।
जिले में निगम को सडकों के विकास के लिए बजट घोषणा वर्ष 2023-24 के तहत 6 कार्य स्वीकृत हुए। इनमें 19 हजार 280 लाख रुपए व्यय कर 201.38 किलोमीटर लम्बाई की सडकों का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। मरूधरा बायोलोजिकल पार्क में एनक्लोजर के अतिरिक्त प्रशासनिक भवन, सर्विस रोड, सम्पर्क सड़क, भ्रमण पथ, चारदीवारी, ओवरहेड टैंक, वेटरनरी अस्पताल, चार सार्वजनिक शौचालय, सार्वजनिक  पोस्टमार्टम जी.एल.आर. का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। आठ अप्रैल 2024 को सेंट्रल जू आथोरिटी की टीम ने इसका निरीक्षण किया।  सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज में स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का सिविल कार्य फरवरी-2025 में पूर्ण कर लिया गया। डाॅ. करणीसिंह स्टेडियम में मल्टीपर्पज इन्डोर हाॅल का निर्माण कार्य पूर्ण कर इस वर्ष  20 मई को इसे खेल विभाग को स्थानांतरित किया गया। सलीम दुर्रानी आवासीय खेल विद्यालय की घोषणा मुख्यमंत्री बजट घोषणा वर्ष 2023-24 में की गई। इसके लिए 1 हजार 384 लाख रुपए जारी किए गए। इसके तहत 288 खिलाड़ियों के आवास के लिए निर्माण किया जा रहा है। इसमें किचन, डाइनिंग हॉल आदि सुविधा है। फिनिशिंग का कार्य प्रगति पर है। इसे शीघ्र ही पूर्ण कर दिया जाएगा। आरओबी एलसी-136 लालगढ़ रेलवे क्राॅसिंग के रुके हुए निर्माण कार्य को दिसम्बर-2024 में प्रारम्भ कर दिया गया। यह कार्य फरवरी-2026 तक पूर्ण कर दिया जाएगा।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!