Bikaner Live

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बीदासरिया में CBEO का औचक निरीक्षण
soni

बीदासरिया आज मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (CBEO) शिवनारायण विश्नोई द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बीदासरिया में औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय की शिक्षण व्यवस्था, अनुशासन, छात्र उपस्थिति, सफाई व्यवस्था सहित विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों का विस्तृत अवलोकन किया गया।
CBEO महोदय ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने हेतु विद्यालय प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
निरीक्षण के दौरान उपस्थित सामाजिक कार्यकर्ता सोहनलाल मेघवाल ने विद्यालय से संबंधित प्रमुख समस्याओं को CBEO महोदय के संज्ञान में लाया। उन्होंने बताया कि विद्यालय में अध्यापकों की कमी के कारण विद्यार्थियों की अध्ययन प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। साथ ही उन्होंने रमसा से दो नए कक्षा-कक्ष स्वीकृत करवाने तथा राजकीय प्राथमिक विद्यालय हरनाथ जी का नाडा, बीदासरिया के लिए नया विद्यालय भवन स्वीकृत कराने की मांग रखी। वर्तमान में भवन नहीं होने के कारण छोटे बच्चों को दूरी एवं असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
सामाजिक कार्यकर्ता सोहन लाल मेघवाल द्वारा उठाए गए बिंदुओं पर सहमति जताते हुए CBEO शिवनारायण विश्नोई ने आश्वस्त किया कि—
विद्यालय में अध्यापकों की कमी शीघ्र पूरी की जाएगी,
दो अतिरिक्त कक्षा-कक्ष जल्द स्वीकृत कराए जाएंगे,
तथा प्राथमिक विद्यालय हरनाथ जी का नाडा के लिए नए भवन का प्रस्ताव भेज दिया गया है, जिसकी स्वीकृति जल्द जारी होने की संभावना है।
अंत में, CBEO महोदय ने विद्यालय प्रशासन को शिक्षा की गुणवत्ता में सतत सुधार हेतु गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!