Bikaner Live

हवाई सेवाओं के रद्द होने के कारण यात्रियों की सुविधा हेतु स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन
soni



हवाई सेवाओं के रद्द होने के कारण अतिरिक्त यात्रीभार को देखते हुए रेलवे द्वारा यात्रियो की सुविधा हेतु साबरमती-दिल्ली-साबरमती त्रि-साप्ताहिक (10 ट्रिप) एवं मुम्बई सेट्रल-भिवानी द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट (07 ट्रिप) स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री शशि किरण के अनुसार:-

1. गाडी संख्या 09497, साबरमती-दिल्ली त्रि-साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल रेलसेवा दिनांक 08, 10, 12, 15, 17, 19, 22, 24, 26 व 29 दिसम्बर 2025 को (10 ट्रिप) साबरमती से प्रत्येक सोम, बुध व शुक्र को 22.55 बजे रवाना होकर अगले दिन जयपुर स्टेशन पर 09.05 बजे आगमन व 09.15 बजे प्रस्थान कर 15.15 बजे दिल्ली पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 09498, दिल्ली-साबरमती त्रि-साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल  रेलसेवा दिनांक 09, 11, 13, 16, 18, 20, 23, 25, 27 व 30 दिसम्बर को (10 ट्रिप) दिल्ली से प्रत्येक मंगल, गुरू व शनि को 21.00 बजे रवाना होकर अगले दिन जयपुर स्टेशन पर 01.30 बजे आगमन व 01.40 बजे प्रस्थान कर 12.20 बजे साबरमती पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में महेसाना, पालनपुर, आबूरोड, मारवाड जं., अजमेर, जयपुर, अलवर, रेवाडी, गुडगॉव व दिल्ली कैंट स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस रेलसेवा में कुल 18 थर्ड एसी इकोनोमी व 02 पॉवरकार सहित कुल 20 डिब्बे होगे।

2.  गाडी संख्या 09001, मुम्बई सेट्रल-भिवानी द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल रेलसेवा दिनांक 09, 12, 16, 19, 23, 26 व 30 दिसम्बर 2025 को (07 ट्रिप) मुम्बई सेट्रल से प्रत्येक मंगल व शुक्र को 10.30 बजे रवाना होकर अगले दिन जयपुर स्टेशन पर 07.20 बजे आगमन व 07.30 बजे प्रस्थान कर 13.00 बजे भिवानी पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 09002, भिवानी-मुम्बई सेट्रल द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल  रेलसेवा दिनांक 10, 13, 17, 20, 24, 27 व 31 दिसम्बर को (07 ट्रिप) भिवानी से प्रत्येक बुध व शनि को 14.35 बजे रवाना होकर जयपुर स्टेशन पर 21.15 बजे आगमन व 21.25 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 16.30 बजे मुम्बई सेट्रल पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में बोरीवली, पालघर, वापी, वलसाड, सूरत, भरूच, वडोदरा, रतलाम, मंदसौर, नीमच, चित्तोडगढ, भीलवाडा, बिजयनगर, नसीराबाद, अजमेर, किशनगढ, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, बांदीकुई, अलवर,  रेवाडी, कोसली व चरखी दादरी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस रेलसेवा में 14 थर्ड एसी, 02 द्वितीय शयनयान, 01 पॉवरकार व 01 गार्ड डिब्बो सहित कुल 18 डिब्बे होगे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!