Bikaner Live

कोटगेट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शातिर नकबजन गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद



बीकानेर, 8 दिसंबर। कोटगेट पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शातिर नकबजन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी का माल भी बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, 14 नवंबर 2025 को ट्रांसपोर्ट गली में एक ऑफिस में चोरी की वारदात हुई थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और आसूचना के आधार पर आरोपी बुधराम उर्फ भोगलिया उर्फ विशाल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से चोरी का सामान बरामद किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान बुधराम उर्फ भोगलिया उर्फ विशाल पुत्र नेनाराम दतक पुत्र ईश्वरराम जाति नायक उम्र 23 साल निवासी प्रताप बस्ती चौखुंटी फाटक बीकानेर के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी से आगे की पूछताछ की जा रही है।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!