Bikaner Live

सुश्रावक अभय डागा को श्रद्धांजलि
soni


बीकानेर, 9 दिसम्बर। बीकानेर के भांडाशाह जैन मंदिर में प्रतिवर्ष होने वाले ध्वजा उत्सव के मुख्य ध्वजा के लाभार्थी तथा नाल में तीर्थंकर भगवान मुनिसुव्रत स्वामी के मंदिर का निर्माण करवाने वाले सुश्रावक अभय  कुमार डागा के हृदयाघात से मुंबई में 6 दिसम्बर 25 को अरिहंत शरण होने पर मंगलवार को श्री चिंतामणि जैन मंदिर प्रन्यास व श्री जैन श्वेताम्बर ओसवाल श्रीसंघ, खरतरगच्छ ट्रस्ट की ओर से श्रद्धांजलि दी गई। श्री चिंतामणि जैन मंदिर प्रन्यास के अध्यक्ष हरीश नाहटा, पूर्व अध्यक्ष निर्मल धारीवाल, उपाध्यक्ष महावीर डागा, श्री जैन श्वेताम्बर ओसवाल श्रीसंघ, खरतरगच्छ ट्रस्ट के रतन लाल नाहटा, खरतरगच्छ युवा परिषद के अध्यक्ष अनिल सुराणा सचिव विक्रम भुगड़ी, श्री जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ संघ के अध्यक्ष अजीत मल खजांची व कोषाध्यक्ष इंजीनियर अशोक पारख, शिव कुमार सोनी सहित विभिन्न ट्रस्टों के पदाधिकारियों व सदस्यों ने स्वर्गीय डागा के निधन को जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ श्रीसंघ में अपूर्णीय क्षति बताया तथा उनके देव, गुरु व धर्म के प्रति समर्पण का स्मरण किया तथा श्रद्धांजलि दी।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!