Bikaner Live

वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना: बीकानेर से रामेश्वरम के लिए रवाना हुआ वरिष्ठ यात्री
soni


बीकानेर, । देवस्थान विभाग की ओर से वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के तहत बीकानेर से रामेश्वरम की यात्रा पर बीकानेर के 463 एवं  चूरू के 237 वरिष्ठ नागरिक गुरुवार को बीकानेर रेलवे स्टेशन से रवाना हुए। बीकानेर संभाग से कुल 982 यात्री तीर्थ यात्रा हेतु रवाना हुए। यात्रियों को टिकट वितरण एवं नाश्ते एवं चाय की व्यवस्था रेलवे स्टेशन पर बने कैंप में की गई। यात्रियों को टिकट वितरण एवं अन्य व्यवस्थाओं के लिए देवस्थान विभाग बीकानेर कार्यालय से महेश शर्मा, अनुसुइया, सोनू शर्मा, कल्पिश शर्मा, पुरुषोत्तम, मोहन, किशोर शर्मा, राहुल कसेरा, अभिषेक श्रीमाली, गोपाल आचार्य, राजेंद्र राजपुरोहित, कैलाश, राजेश दाधीच एवं शिव ओझा, गिरिराज उपस्थित रहे।
निरीक्षक सोनिया रंगा ने बताया यह योजना पूरी तरह से निःशुल्क है। इस वातानुकूलित ट्रेन में  यात्रियों की सुविधा हेतु एक चिकित्सक दो नर्सिंग स्टाफ, 28 अनुरक्षक एवं एक ट्रेन प्रभारी साथ में रहेगा।
यह ट्रेन हनुमानगढ़ रेलवे स्टेशन से रवाना होकर बीकानेर स्टेशन से यात्रियों को लेकर रवाना को रवाना हुई। यह रामेश्वरम एवं मदुरई की यात्रा पश्चात 18  तारीख को बीकानेर पहुंचेगी। सात दिवसीय यात्रा में बीकानेर संभाग में कुल 982 यात्री यात्रा करेंगे। संपूर्ण कार्यक्रम सहायक आयुक्त श्री गौरव सोनी के निर्देशन में आयोजित किया गया।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!