
व्यास कॉलोनी स्थित वृंदावन पार्क में होने वाली श्रीमद् भागवत कथा इस बार 22 दिसंबर 2025 से 28 दिसंबर 2025 तक धार्मिक उत्साह और श्रद्धा के साथ आयोजित की जाएगी। कथा आयोजन की तैयारियाँ तेज़ी से जारी हैं और पूरे क्षेत्र में श्रद्धालुओं में एक विशेष उत्साह देखा जा रहा है।
22 दिसंबर को भव्य कलश यात्रा व शोभा यात्रा
कार्यक्रम का शुभारंभ 22 दिसंबर की सुबह 10:00 कलश यात्रा एवं शोभा यात्रा के साथ होगा। परंपरा के अनुसार इस शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएँ शामिल होंगी।
इस वर्ष सभी महिलाएँ पीली साड़ी पहनकर कलश यात्रा में भाग लेंगी, जिससे शोभा यात्रा का दृश्य और अधिक मनोहारी होगा।
नोखा से पधारेंगे कथा वाचक – पंडित श्री जगदीश जी महाराज
भागवत कथा का वाचन नोखा से पधारने वाले प्रसिद्ध वाचक पंडित श्री जगदीश जी महाराज के मुखारविंद से होगा। उनके द्वारा सुनाई जाने वाली कथा पूरे क्षेत्र में विशेष आध्यात्मिक वातावरण का संचार करेगी। समय दोपहर 1:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक रहेगा
पोस्टर विमोचन कार्यक्रम सम्पन्न
आज 12 दिसंबर को कथा आयोजन का पोस्टर वृंदावन महिला मंडल संस्था तथा पूर्व पार्षद संजय गुप्ता द्वारा संयुक्त रूप से विमोचित किया गया।
इस अवसर पर व्यास कॉलोनी के गणमान्य व्यक्तियों एवं महिला मंडल की अनेक सदस्याएँ उपस्थित थीं। सभी ने कथा के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएँ दीं।
महिला मंडल सदस्यों ने बताया कि मलमास के पावन महीने में भागवत कथा सुनने का विशेष पुण्य और प्रभाव माना जाता है। इसी कारण इस आयोजन को लेकर क्षेत्र में गहरी श्रद्धा और उत्साह है।
संजय गुप्ता ने जानकारी दी कि कथा स्थल की सजावट, मंच निर्माण तथा प्रसाद सहित सभी तैयारियाँ जोर-शोर से चल रही हैं।
25 दिसंबर को कृष्ण जन्मोत्सव
कथा आयोजन के दौरान 25 दिसंबर को श्री कृष्ण जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा।
इस अवसर पर महिलाओं की विशेष प्रस्तुतियाँ, भजन-संगीत एवं झांकी आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
समापन 28 दिसंबर
व्यास कॉलोनी में होने वाला यह धार्मिक आयोजन न केवल आध्यात्मिक चेतना को बढ़ाएगा, बल्कि स्थानीय समाज को भी एक सूत्र में बांधने का कार्य करेगा।
श्री मद् भागवत कथा में सभी श्रद्धालुओं को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पुण्य लाभ लेने का आग्रह किया गया है।















