

बीकानेर के युवक का स्टार्टअप प्रदेश के टॉप-10 में हुआ शामिल, भारतभर में ईको भारत स्टार्टअप ने बनाई पहचान
जयपुर/बीकानेर। राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में राजस्थान सरकार द्वारा 12 दिसम्बर, शुक्रवार को नवाचार दिवस पर स्टार्टअप कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का मुख्य आतिथ्य रहा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, आईटी सचिव डॉ. रवि कुमार सुरपुर, आयुक्त हिमांशु गुप्ता, संयुक्त सचिव आर.एल. सोलंकी और डीएम जितेंद्र सोनी भी उपस्थित रहे। उक्त समारोह में इको भारत स्टार्टअप का प्रदेश के टॉप-10 स्टार्टअप में चयन किया गया। इको भारत स्टार्टअप के संस्थापक व सीईओ सम्पत सारस्वत बामनवाली को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा सम्मानित करते हुए 10 लाख रुपए की राशि प्रोत्साहन स्वरूप प्रदान की गई। बीकानेर मुरलीधर निवासी सम्पत सारस्वत बामनवाली ने बताया कि इको भारत सङ़क सुरक्षा पर पूरे भारतभर में बहुत तेजी से अनूठा कार्य कर रहा है। सङ़क सुरक्षा के प्रयास को देखते हुए पंजाब व हरियाणा उच्च न्यायालय द्वारा इसी वर्ष प्रदेशभर मे अनिवार्य कर दिया गया था अभी वर्तमान मे ईको भारत देशभर के 26 राज्यों मे सक्रियता से कार्य कर रहा है, विभिन्न प्रदेश सरकारें समय समय पर प्रोत्साहित कर रही है। सीईओ सम्पत सारस्वत बामनवाली ने बताया कि प्रदेश सरकार का यह प्रोत्साहन कार्य में नई ऊर्जा का संचार करेगा।
*सड़क दुर्घटनाओं में लोगों की जान बचाने में 50 प्रतिशत कारगर साबित हो रहा*
प्रदेश के टॉप 10 स्टार्टअप में शामिल ईको भारत का हुआ चयन होने से ईको भारत को नई पहचान मिलेगी। वर्तमान में सङ़क दुर्घटना में रोजाना 474 जानें जा रही है। 201वीं लॉ कमीशन की रिपोर्ट अनुसार दुर्घटना के पहले एक घंटे में उपचार मिल जाए तो 50 प्रतिशत लोगो की जान बचाई जा सकती है। स्मार्ट क्यूआर स्टिकर के माध्यम से मिनटों में ईको भारत के माध्यम से परिजनों से संपर्क हो सकता है तथा नजदीकी एंबुलेंस व पुलिस स्टेशन को सूचित किया जा सकता है वो भी बिना अपनी पहचान सार्वजनिक किए। पूरे भारतभर में ईको भारत के इस प्रयास को खुलकर स्वीकार किया जा रहा है।















