बीकानेर। कम्यूनिटी वेलफेयर सोसायटी एवं एपेक्स हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में नि:शुल्क परामर्श शिविर का आयोजन 14 दिसम्बर रविवार को किया जाएगा। कम्यूनिटी वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष कन्हैयालाल भाटी ने बताया कि बेसिक इंग्लिश स्कूल में सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक लगने वाले इस शिविर का उद्घाटन केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल द्वारा किया जाएगा। शिविर में डॉ. सचिन चांडक, डॉ. निलेश नाम, डॉ. अशोक पूनिया, डॉ. श्रेयांश जैन, डॉ. गुरजीत कौर अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। अध्यक्ष कन्हैयालाल भाटी ने बताया कि शिविर में बीपी, शूगर आदि जांचें नि:शुल्क की जाएगी।















