

बीकाने, 12 दिसम्बर। नगर निगम आयुक्त के निर्देशानुसार निगम क्षेत्र के मुख्य मार्गों व हाईवे पर आवारा पशुओं के रिफ्लेक्टिंग बेल्ट पहनाया गया। जिससे रात्रि समय में मुख्य मार्ग व हाईवे पर आवारा पशुओं के सामने आने पर वाहनों से दुर्घटना ना हो।
निगम आयुक्त मयंक मनीष ने बताया कि शुक्रवार से इस अभियान की शुरूआत की गई है। शहर के सभी सर्किलों के स्वच्छता निरीक्षकों को रिफ्लेक्टिंग बेल्ट उपलब्ध करवा अपने सर्किल क्षेत्र में मुख्य मार्ग व हाईवे पर आवारा पशुओं को रिफ्लेक्टिंग बेल्ट पहनाने का कार्य अभियान के दौरान लगातार जारी रहेगा।















