Bikaner Live

यात्रियों की सुविधा हेतु प्रयागराज-लालगढ एकतरफा स्पेशल (01 ट्रिप) रेलसेवा का संचालन
soni


रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु प्रयागराज-लालगढ एकतरफा स्पेशल (01 ट्रिप) रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री शशि किरण के अनुसार गाडी संख्या 04103, प्रयागराज-लालगढ एकतरफा स्पेशल रेलसेवा दिनांक 12.12.25 को प्रयागराज से 20.00 बजे रवाना होकर अगले दिन जयपुर स्टेशन पर 10.00 बजे आगमन व 10.10 बजे प्रस्थान कर 20.40 बजे लालगढ पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में मथुरा, अलवर, बांदीकुई, जयपुर, रींगस, सीकर, चुरू, रतनगढ एवं बीकानेर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस गाडी में 01 फर्स्ट एसी, 02 सैकण्ड एसी, 04 थर्ड एसी, 03 थर्ड एसी इकोनोमी, 06 द्वितीय शयनयान, 04 साधारण श्रेणी व 02 पावरकार डिब्बो सहित कुल 22 डिब्बें होगें।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!