बीकानेर।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर दिल्ली के रामलीला मैदान में “वोट चोर गद्दी छोड़” महारैली के लिए बीकानेर जिले की खाजूवाला, कोलायत, लूणकरनसर, श्रीडूंगरगढ़, नोखा विधानसभा क्षेत्रों से हजारों कार्यकर्ता आज बसों, छोटी गाड़ियों व ट्रेन से दिल्ली के लिए रवाना हुए। इसी क्रम में देहात कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम सियाग व यूथ कांग्रेस देहात अध्यक्ष भँवर कूकणा के नेतृत्व में बस और छोटी गाड़ियों का काफिला नेहरू पार्क से रवाना हुआ।
जिला संगठन महासचिव मार्शल प्रहलादसिंह ने बताया की 14 दिसंबर को *वोट चोर गद्दी छोड़ महारैली* रामलीला मैदान,नई दिल्ली में बीकानेर जिले से जाने वाले जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और
कार्यकर्ता दिल्ली प्रवेश करने से पहले होटल हाईवे किंग बिलासपुर चेक पोस्ट पर अपने वाहनों की संख्या एवं कार्यकर्ताओं की संख्या लिखवाने के बाद दिल्ली में प्रवेश करेंगे ।
















