Bikaner Live

66वीं पुण्यतिथि पर डा अम्बेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित
soni

66वीं पुण्यतिथि पर डा अम्बेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित

बीकानेर, 6 दिसम्बर। बाबा साहेब आंबेडकर की 66 वीं पुण्यतिथि पर शहर में विभिन्न संगठनों, संस्थाओं द्वारा उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बीएसएनएल कार्यालय में भी इस अवसर पर
पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया । बीएसएनएल बीकानेर के जोन महाप्रबंधक एन राम ने कहा कि डॉ अम्बेडकर साहेब के विचारों को अमल में लाकर ही हम उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते है। अभियंता मनोज कुमार चौहान ने कहा कि बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर बहुत बड़े समाज सुधारक हुए है। वंचितों और महिलाओं को समाज मे समानता का दर्जा दिलाने में डा अम्बेडकर का विशेष योगदान रहा । इस अवसर पर जितेन्द्र चिनियां, मदन पूरी, महेश व्यास व के गुलाम हुसैन ने पुष्प अर्पित कर बाबा साहेब को याद किया ।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!