मनरेगा के तहत 9 पंचायत समितियों में 2 हजार 140.92 लाख के 224 कार्यों की स्वीकृतियां जारी
बीकानेर, 6 दिसम्बर। महात्मा गांधी नरेगा के जिला कार्यक्रम समन्वयक एवं जिला कलक्टर नमित मेहता द्वारा सिक्योर सॉफ्ट/ऑफ लाईन के माध्यम से 9 नवंबर से 5 दिसम्बर तक जिले की 9 पंचायत समितियों में 2140.92 लाख रुपये के 224 कार्यों की स्वीकृतियां जारी की गई हैं।
जिला कलक्टर ने बताया कि पंचायत समिति खाजूवाला में 186.80 लाख रुपये के 30, बीकानेर में 78.20 लाख रुपये के 4, बज्जू खालसा में 291.97 लाख के 15, कोलायत में 182.29 लाख के 15, पांचू में 145.79 लाख के 34, पूगल में 226.62 लाख के 50, श्रीडूंगरगढ़ में 181.45 लाख के 24, नोखा में 744.79 लाख के 48 तथा लूनकरनसर में 103.01 लाख रुपये के 4 कार्यों की स्वीकृतियां जारी की गई हैं। जिले में वित्तीय वर्ष 2021-22 में अब तक महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत पंचायत समिति बीकानेर में 407 कार्य, श्रीडूंगरगढ़ में 739, कोलायत में 449, लूणकरणसर में 416, नोखा में 518, खाजूवाला में 581, पांचू में 311, पूगल में 618 तथा बज्जू खालसा में 487 कार्यों सहित कुल 4 हजार 526 कार्यों की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृतियां जारी की जा चुकी हैं।
अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद् बीकानेर ओमप्रकाश ने बताया कि जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में रोजगार एवं ग्रामीण क्षेत्र के विकास की आवश्कताओं के मद्देनजर विकास अधिकारियों के माध्यम से और कार्यो के प्रस्ताव मंगवाये जा रहे हैं, जिससे कि जरूरत के अनुसार अधिकाधिक स्वीकृतियां जारी की जा सकें।
Related Post
राजस्थान हाई कोर्ट के दरवाजे खुले रात को 10:00 बजे नवरत्न डांगा मदन मेघवाल और मकसूद अहमद को मिलीरहत
September 21, 2026
No Comments
Read More »


एस एम एस दिव्यांग सेवा संस्था को भामाशाह जैन का आर्थिक सहयोग
September 20, 2026
No Comments
Read More »



नवरात्रा में होने वाले 100 कुण्डी अयुत-चण्डी महायज्ञ हेतु भूमिपूजन हुआ सभी उपस्थितो को बांटी नगद बधाईया
September 20, 2026
No Comments
Read More »

पूनरासर धम में उमड़ा जनसैलाब लंबी-लंबी कतारें में किए बाबा के दर्शन
September 19, 2026
No Comments
Read More »
बीछवाल औद्योगिक क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई, 1132 किलो रसगुल्ला एवं गुलाब जामुन सीज
September 19, 2026
No Comments
Read More »

एसएमएस दिव्यांग सेवा संस्था पैरा-एथलीट रविंद्र कूकणा का विदेश में शानदार प्रदर्शन
September 19, 2026
No Comments
Read More »
विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत पुष्पा देवी को पीएम आवास योजना की तीसरी किस्त का लाभ
September 19, 2026
No Comments
Read More »

विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत बज्जू खालसा में जन-कल्याण शिविर आयोजित
September 19, 2026
No Comments
Read More »





