Bikaner Live

कोलायत पंचायत समिति की ग्राम पंचायत गड़ियाला में शिविर आयोजित
खेल मैदान के लिए भूमि का हुआ आवंटन

कोलायत पंचायत समिति की ग्राम पंचायत गड़ियाला में शिविर आयोजित
खेल मैदान के लिए भूमि का हुआ आवंटन

बीकानेर,6 दिसंबर। प्रशासन गांव के संग अभियान के तहत सोमवार को कोलायत पंचायत समिति की ग्राम पंचायत गड़ियाला में शिविर आयोजित हुआ।
एसडीएम कोलायत एवं शिविर प्रभारी प्रदीप कुमार चाहर ने बताया कि शिविर के दौरान उपनिवेशन विभाग के अंतर्गत नामांतरण के बासठ, खाता शुद्धिकरण के तीस,खाता विभाजन के दो,खाता तरमीम के दस,श्मशान भूमि के लिए दस आवेदन प्राप्त हुए। वही खेल मैदान के लिए 7.14 बीघा भूमि का आवंटन हुआ। उन्होंने बताया कि पंचायती राज विभाग के द्वारा 225 लोगों को पट्टे जारी किए गया। शिविर के अंतर्गत पेंशन, जाति प्रमाण पत्र,मूलनिवासी, जन्म प्रमाण पत्र के 223, खाता विभाजन के एक,रास्ता प्रस्तावन का एक आवेदन प्राप्त हुआ। शिविर के दौरान पूर्व सरपंच झंवर लाल सेठिया,उपायुक्त उपनिवेशन कन्हैयालाल सोनगरा,विकास अधिकारी दिनेश सिंह भाटी, उपनिवेशन तहसीलदार शिव प्रसाद गौड़, अतिरिक्त विकास अधिकारी अमर सिंह बीका,ग्राम पंचायत गडियाला के सरपंच रामेश्वरलाल,पंचायत समिति सदस्य मोहनदान आदि मौजूद रहे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!