Bikaner Live

राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में बीकानेर के तीन पहलवानों को मिले पदक

राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में बीकानेर के तीन पहलवानों को मिले पदक 6दिसंबर 2021 बीकानेर/ राज्य स्तरीय अंडर 15 वर्ष कुश्ती प्रतियोगिता में बीकानेर के तीन पहलवानों ने पाए हैं पदक।जिला कुश्ती संगम के सचिव पहलवान जगन सिंह पूनियां ने बताया कि 75 केजी भार वर्ग में प्रदीप दान को कांस्य पदक,48 केजी भार वर्ग में राजेश कुमार घींटाला को रजत एवं 44 केजी भार वर्ग में सतपाल सिंह को कांस्य पदक मिला है। ज्ञात रहे जिला कुश्ती संगम द्वारा अंडर 15 वर्ष के पहलवानों का चयन प्रतियोगिता के आधार पर 1 दिसंबर को पटेल बाल विहार व्यामशाला पटेल नगर में किया गया था। इन तीनों पहलवानों के विजय के पदक लाने पर पटेल बालविहार व्यायामशाला में स्वागत सम्मान किया गया। जिला कुश्ती संघम के संरक्षक मांगेराम पुनियां,संगम के अध्यक्ष कमल कल्ला,महेंद्र सिंह चौहान,मान सिंह सिहाग,पहलवान महावीर कुमार सहदेव,अभिषेक गहलोत,जसविंदर सिंह,प्रदीप कुमार स्वामी,सहीराम, रामप्रसाद,लक्ष्मण सारस्वत,रामप्रताप समेत संगम के पदाधिकारी एवं पहलवानो ने इन पहलवानों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। यह राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता 3 दिसंबर से 5 दिसंबर तक नीमकाथाना सीकर में आयोजित की गई।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!