Bikaner Live

चिकित्सक कक्ष एवं मरीजों के लिए टीम नेशन फर्स्ट फाउंडेशन द्वारा कूलर भेंट

चिकित्सक कक्ष एवं मरीजों के लिए टीम नेशन फर्स्ट फाउंडेशन द्वारा कूलर भेंट

बीकानेर, 22 अप्रैल 2026। इंदिरा गांधी नहर परियोजना से संबंधित राजकीय प्राथमिक चिकित्सा केंद्र में चिकित्सक कक्ष और आने वाले मरीजो के लिए गर्मी से राहत के लिए टीम नेशन फर्स्ट फाउंडेशन द्वारा “सेवा परमो धर्म” की धारणा के साथ आधुनिक सुविधा युक्त कूलर भेंट किया। टीम नेशन फर्स्ट फाउंडेशन लगातार पिछले 5 साल से सेवा के कार्यक्रम में अपना योगदान देती रही है।

टीम नेशन फर्स्ट फाउंडेशन के संस्थापक दिलीप गुप्ता, पंकज कंसल, प्रकाश सामसुखा एवम सदस्य सुनील कंसल, हरिदेव सोनी कार्यक्रम में उपस्थित रहे । केंद्र की वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. शाहिना कोहरि ने सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए वातानुकूलित एयर कूलर के लिए आभार जताया। टीम नेशन फर्स्ट फाउंडेशन द्वारा राजकीय चिकित्सालय में इससे पहले भी जनहित के कार्य करने के लिए विशेष आभार जताया।
चिकित्सालय के समस्त स्टाफ कार्यक्रम मे उपस्थित रहे।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

error: Content is protected !!