Bikaner Live

“पंछी की प्यास बुझाओ पलासिया लगाओ अभियान” -वंदे मातरम मातृ शक्ति टीम,गर्मी में पक्षी ना रहे प्यास से व्याकुल जगह जगह पानी रखकर इनकी समस्या करे दूर – कामिनी विमल भोजक मैया
soni

“पंछी की प्यास बुझाओ पलासिया लगाओ अभियान” -वंदे मातरम मातृ शक्ति टीम

गर्मी में पक्षी ना रहे प्यास से व्याकुल जगह जगह पानी रखकर इनकी समस्या करे दूर – कामिनी विमल भोजक मैया

वन्देमातरम महिला शक्ति टीम के द्वारा पालसिया लगाओ कार्यक्रम के तहत आज जयपुर रोड स्थित वैष्णो धाम मंदिर और उसके आस पास के पेड़ो पर पक्षियों को पानी आसानी से मिले उसके लिए 31 पालसिये पानी से भरकर लगाए गए ।
ओनम भुरा ने इस कार्यक्रम के लिए महिला शक्ति टीम से जुड़कर 31 पालसिये का सहयोग किया।
महिला शक्ति टीम की अध्यक्षा श्री कामिनी विमल भोजक मैया ने कहा कि जिस तरह धरती के तापमान बढ़ रहा है और लगातार जमीनों का रूपांतरण आवासीय कॉलोनियों में हो रहा है। उसके कारण पक्षियों को पीने के लिए पानी कम मिलता है और वे प्यास से व्याकुल होकर इधर उधर फड़फड़ाते रहते है हमारा कर्तव्य है कि हम इनकी परेशानी को दूर करते हुए जगह जगह इनके लिए पीने के पानी की व्यवस्था पालसिए लगाकर करे।
कार्यक्रम में कामिनी विमल भोजक मैया,श्रीमती माया भाटी, विजयलक्ष्मी मूंधड़ा, आसू भाटिया,जसोदा खत्री,सूरज राठौड़,सुमित्रा सैन, के साथ सहयोग में जितेंद्र भोजक आदि उपस्थित रहे!

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!