Bikaner Live

प्रशासन आमजनता की तकलीफ समझेकोटगेट और सांखला रेलवे फाटकों पर टेंट लगा कर छाया की तुरंत व्यवस्था की मांग -वन्देमातरम टीम

प्रशासन आमजनता की तकलीफ समझे
कोटगेट और सांखला रेलवे फाटकों पर टेंट लगा कर छाया की तुरंत व्यवस्था की मांग -वन्देमातरम टीम

बीकानेर,28 अप्रेल 2026। कोटगेट और सांखला रेलवे फाटकों पर भीषण गर्मी के बावजूद जिला प्रशासन टेंट द्वारा नहीं की गई है। अगर जिला प्रशासन तुरंत इस पर कोई निर्णय नहीं लेता है तो प्रशासन सुन ले बीकानेर की जनता आपके एयर कंडीशन कमरों में आकर बैठ जाएगी।
कितनी बेशर्म और लचर व्यवस्था? बीकानेर जिला प्रशासन की जनता के सामने आ रही है जब भी रेलवे फाटक बंद होता है बीकानेर की जनता का बहुत दुख और तकलीफ जो इतनी भयंकर भीषण गर्मी में कम से कम 10-20 बार चिलचिलाती धूप में 10 से 20 मिनट तक खड़ा रहना पड़ता है ये चीज प्रशासन को नजर नहीं आती।

वंदे मातरम टीम द्वारा एक महीना पहले ही इस तरफ ध्यान दिलाया था लेकिन गूंगा बहरा प्रशासन जो जनता का सेवक होना चाहिए था जनता का मालिक बनकर एसी कमरों में बैठकर समय बिता रहा है।

बीकानेर में कितने नेता लोग बैठे हैं उनको भी लगता है यह चीज नजर नहीं आती? केवल माला पहनने और उद्घाटन करने के सिवा उनका भी कुछ जनता के दुख दर्द तकलीफ नजर नहीं आ रही है । जनता पानी के बिना त्राहि त्राहि रही कर रही है भयंकर गर्मी में कोट गेट पर 10 से 20 मिनट तक खड़ा रहना पड़ता है लेकिन जनता के चुने हुए नेता भी ऐसा लगता है आंख बंद करके सो रहे हैं। विजय कोचर ने बताया की कल मैं नेताओं को पानी के लिए फोन किया अस्पताल में सीरियस पेशेंट को ब्लड की जरूरत थी उसके लिए भी फोन किया पर लगता है बीकानेर का कोई धनी धोरी नहीं है।
बीकानेर के नेता और प्रशासन से निवेदन है थोड़ी उनके दुख तकलीफ को ध्यान में रखें।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!