Bikaner Live

आर्ट ऑफ लिविंग भावपूर्ण श्रद्धांजलि-सत्संग द्वारा देगा फन्ना बाबू को शब्दांजलि

आर्ट ऑफ लिविंग भावपूर्ण श्रद्धांजलि-सत्संग द्वारा देगा फन्ना बाबू को शब्दांजलि

सादुलगंज स्थित निवास पर 30 अप्रैल को आयोज्य श्रद्धांजलि सत्संग में अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सुमेरू भजन गायक जितेन्द्र सारस्वत देंगे भजनों की प्रस्तुतियां

बीकानेर। बीकानेर के लब्ध प्रतिष्ठित उद्यमी एवं समाजसेवी तथा बीकाजी फूड्स इंटरनेशनल के संस्थापक शिवरतन अग्रवाल “फन्ना बाबू” की स्मृति में आर्ट ऑफ लिविंग के बीकानेर केंद्र द्वारा 30 अप्रैल को भावपूर्ण श्रद्धांजलि – सत्संग का आयोजन किया जाएगा। आर्ट ऑफ लिविंग ब्यूरो कम्यूनिकेशन के बीकानेर संभांग के समन्वयक गिरिराज खैरीवाल ने बताया कि फन्ना बाबू का असामयिक देहावसान पिछले सप्ताह हो गया था। उनकी पावन स्मृति में उनके सादुलगंज स्थित निवास स्थान पर गुरुवार, 30 अप्रैल 2026 को सायं 6:30 बजे आयोज्य श्रद्धांजलि सत्संग में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सुमेरू भजन गायक जितेन्द्र सारस्वत द्वारा भक्ति भाव से ओतप्रोत भजनों की सुमधुर प्रस्तुतियों एवं सत्संग के माध्यम से शब्दांजलि अर्पित की जाएगी।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

error: Content is protected !!