
We Are Foundation द्वारा आयोजित समर कैंप के पोस्टर का विमोचन।
इस अवसर पर संस्था के डायरेक्टर गुलाब सोनी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान We Are Foundation की संस्थापक अर्चना सक्सेना ने इस पहल के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस समर कैंप का मुख्य उद्देश्य बच्चों को एक ऐसा मंच प्रदान करना है, जहाँ वे अपनी रचनात्मकता को पहचान सकें और नए-नए कौशल विकसित कर सकें। उन्होंने कहा कि आज के समय में बच्चों का सर्वांगीण विकास अत्यंत आवश्यक है, और इस प्रकार के कैंप उन्हें आत्मविश्वासी एवं जागरूक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
संस्था की डायरेक्टर अलका पारीक ने बताया कि यह समर कैंप आगामी 16 मई से प्रारंभ होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि कैंप में बच्चों के मानसिक, शारीरिक और सामाजिक विकास को ध्यान में रखते हुए विशेष रूप से गतिविधियाँ तैयार की गई हैं, जिससे बच्चे सीखने के साथ-साथ आनंद भी प्राप्त कर सकें। रीजनल डायरेक्टर नीलम सक्सेना ने बताया
कैंप में मेहंदी, आर्ट एंड क्राफ्ट, डांसिंग, वेस्ट मटेरियल से उपयोगी वस्तुएँ बनाना, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट तथा अन्य रोचक एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियाँ शामिल रहेंगी।
इस अवसर पर गुलाब सोनी ने कहा कि इस प्रकार के समर कैंप बच्चों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होते हैं। इससे बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है, उनकी छुपी हुई प्रतिभाओं को निखारने का अवसर मिलता है और वे नई-नई चीजें सीखकर अपने व्यक्तित्व को बेहतर बना पाते हैं। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को ऐसे रचनात्मक कार्यक्रमों में अवश्य भाग लेने के लिए प्रेरित करें।
यह समर कैंप बालक एवं बालिकाओं दोनों के लिए उपलब्ध रहेगा, जिससे वे अपनी प्रतिभा को निखार सकें और अपनी छुट्टियों को यादगार बना सकें।
इस अवसर पर संस्था की संस्थापक अर्चना सक्सेना अलका पारीक नीलम सक्सेना मोहिनी शर्मा आदि अन्य सदस्य उपस्थित रहे।














