Bikaner Live

ग्राम रथ अभियान: जिले की 26 ग्राम पंचायतों के 10 हजार से अधिक ग्रामीणों को दी सरकारी योजनाओं की जानकारी

विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल ने किया निरीक्षण

बीकानेर, 3 मई। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर 28 अप्रैल से 12 में तक आयोजित होने वाले ग्राम रथ अभियान के तहत रथ को जिले की 26 ग्राम पंचायत में 10 हजार 830 को  ग्रामीणों को ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट तथा राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई। गांव-गांव पहुंचे ग्राम रथ ने कला जत्थों के कलाकारों के साथ पारंपरिक तरीके से राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में बताया।

रविवार को लूणकरणसर विधानसभा के जैतपुर, साबनिया, रामबाग, शेरपुरा और सुई में, नोखा के चिताणा, सारूण्डा, साधुणा, भादला और सोभाणा में, श्रीडूंगरगढ़ के कल्याणसर, दुसारणा पण्डरीक, पुंदलसर, बेनीसर और लखासर में, खाजूवाला के राणेर, 10 जीएम, संसारदेसर, खारवाली, 4 ए.डब्ल्यू.एम तथा छत्तरगढ़ में तथा कोलायत विधानसभा के कोलायत, कोटड़ी, चानी, नाइयों की बस्ती व चाण्डासर में अभियान का आयोजन हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल ने ग्राम पंचायत छत्तरगढ़ में अभियान का अवलोकन किया। उन्होंने ग्रामीणों को अधिकाधिक योजनाओं की जानकारी देने तथा पात्रता के अनुसार लाभ दिलाने के निर्देश दिए। विभिन्न स्थानों पर ग्रामीणों ने ग्राम रथ का स्वागत किया महिलाओं ने मंगल गीत गाकर इसकी अगवानी की। इस दौरान ग्रामीणों को अभियान से जुड़े 13 विभागों के 28 हजार से अधिक प्रचार साहित्य वितरित किए गए।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!