Bikaner Live

अन्नदाता फिटनेस राइड थीम पर संडे ऑन साइकिल का आयोजन


बीकानेर, 3 मई। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए फिट इंडिया मूवमेंट के तहत पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय में अन्नदाता फिटनेस राइड थीम पर संडे ऑन साइकिल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वेटरनरी महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रो. बी एन श्रृंगी ने साइकिल चला कर फिट इंडिया का संदेश दिया। साइकिल का महत्व बताते हुए कहा कि आधुनिक दौर में साइकिल पीछे रह गई है और स्वास्थ्य पर इसके प्रतिकूल प्रभाव भी देखने को मिलते हैं।
उन्होंने साइकिल को एंटी पॉल्यूशन, एंटी ओबेसिटी और एंटी हाइपरटेंसेटिव डिवाइस बताया।

जिला खेल अधिकारी श्री सुरेंद्र हर्ष ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली में सुरेंद्र कूकना, साइकिलिंग कोच श्रवण भाम्भू, एशियाई खिलाड़ी दयालाराम के साथ पूर्व अधिष्ठाता वेटरनरी महाविद्यालय प्रो जे एस मेहता, निदेशक प्रसार शिक्षा प्रो राजेश धूड़िया, छात्र कल्याण डॉ पंकज थानवी, निदेशक कार्य डॉ नरेन्द्र सिंह राठौड़, प्रभारी खेल डॉ प्रवीण पिलानिया, महाविद्यालय के अधिकारी, कर्मचारी व विद्यार्थीयों ने साइकिल रैली में हिस्सा लिया।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!