Bikaner Live

आकाशवाणी बीकानेर द्वारा शास्त्रीय संगीत संध्या का आयोजन सोमवार को


बीकानेर, 3 मई। आकाशवाणी बीकानेर द्वारा ‘आकाशवाणी के 90 गौरवशाली वर्ष’ पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संगीत प्रेमियों के लिए शास्त्रीय संगीत संध्या का आयोजन सोमवार को वेटरनरी ऑडिटोरियम में किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में असित गोस्वामी और अमित गोस्वामी सितार और सरोद पर जुगलबंदी प्रस्तुत करेंगे। तबले पर संगत शब्बीर हुसैन की रहेगी।

इस आयोजन के मुख्य अतिथि डॉ. सुमंत व्यास (कुलगुरु), राजस्थान पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय होंगे। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सहायक निदेशक (कार्यक्रम) अमित सिंह ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य आकाशवाणी की गौरवशाली विरासत को साझा करना तथा जन-भागीदारी को बढ़ावा देना है। इस कार्यक्रम में रामजीलाल असवाल, उप महानिदेशक (अभियांत्रिकी) कलस्टर प्रमुख भी उपस्थित रहेंगे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!