Bikaner Live

स्वर्गीय अशोक कुमार चौधरी की स्मृति में नाल के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों की सुविधा हेतु वाटर भेंट किया

नाल।
स्वर्गीय अशोक कुमार चौधरी की स्मृति में नाल के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों की सुविधा हेतु वाटर कूलर भेंट किया गया।
विद्यालय प्रशासन ने बताया कि वाटर कूलर स्थापित होने से गर्मी के मौसम में छात्रों को ठंडा एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सकेगा, जिससे उन्हें काफी राहत मिलेगी।
यह वाटर कूलर स्व. अशोक कुमार चौधरी की स्मृति में उनकी पत्नी श्रीमती मंजू चौधरी तथा बेटा हिमांशु चौधरी पुत्रियों रिचा चौधरी, मीता चौधरी,  एवं ऋतु चौधरी द्वारा सप्रेम भेंट किया गया।
इस अवसर पर नाल स्कूल के प्रधानाध्यापक हरिकिशन मेहरड़ा एवं नाल के युवा नेता अजय व्यास ने इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

Picture of daulalkalla

daulalkalla

खबर

Related Post

error: Content is protected !!