Bikaner Live

गोवंश को गर्मी से बचने के लिए बनाया टिन शेड

गोवंश को गर्मी से बचने के लिए बनाया टिन शेड

बीकानेर। भीषण गर्मी और तपते धोरों के बीच गौ माता को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से गो भक्तों द्वारा लगभग 3 लाख रुपए की लागत से 26 बाई 80 फुट का टिन शेड तैयार करवाया गया। स्वामी रामसुखदास जी के धोरे के पास बनाए गए इस टिन शेड के माध्यम से तेज गर्मी में गौवंश को छाया उपलब्ध करवाने का प्रयास किया गया है। क्षेत्र में लगातार 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान रहने के कारण पशुओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था, जिसे देखते हुए गो भक्तों ने यह सेवा कार्य किया।


गौशाला परिसर में गायों के लिए चारे और पानी की भी विशेष व्यवस्था की जा रही है ताकि भीषण गर्मी में उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो। टिन शेड का उद्घाटन आज स्वामी श्याम सुंदर जी महाराज के कर कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर गौ माता एवं नंदी का पूजन भी किया गया।
कार्यक्रम में श्री भगवान अग्रवाल, शिवरतन गहलोत, शिव देवड़ा, केदार देवड़ा, कुशल पवार सहित अनेक गौ भक्त और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने गौ सेवा को सबसे बड़ा पुण्य बताते हुए गर्मी के मौसम में अधिक से अधिक गौवंश की सेवा करने का संदेश दिया।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!