Bikaner Live

नोखा में 25 मई से होगा श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव, महावीर महाराज करेंगे कथा वाचन


नोखा में श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव का भव्य आयोजन 25 से 31 मई तक किया जाएगा। कथा का आयोजन कान्हा गौ सेवा समिति एवं अंकेश्वर महादेव मंदिर के संयुक्त तत्वावधान में सलुंडिया रोड स्थित चांडक भवन में होगा। 

*महावीर महाराज के मुखारविंद से होगी कथा* 
कथा का वाचन महावीर महाराज द्वारा किया जाएगा। कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा। 

*बैनर विमोचन के साथ तैयारियां शुरू* 
कथा महोत्सव को लेकर अंकेश्वर शिवालय में बैनर विमोचन कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंदिर के पुजारी लालचंद उपाध्याय की अध्यक्षता में हुई बैठक में आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। 

इस अवसर पर किशन तोषनिवाल, केशव करवा, दिनेश सिंह राजपुरोहित, मोहित जोशी, राधेश्याम लखोटिया, घनश्याम छिम्पा, पीयूष भूरा, राजेश अग्रवाल, इन्द्रचन्द मोदी, कन्हैयालाल करवा, नवरतन सोनी, रमेश व्यास, राधे करवा एवं उमेश राठी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। 

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!