Bikaner Live

राज्य वित्त आयोग अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी आज पहुंचेंगे बीकानेर
13 मई को लेंगे वित्त आयोग की बैठक : श्याम पंचारिया

बीकानेर, 12 मई।
राज्य वित्त आयोग अध्यक्ष (राज्यमंत्री) अरुण चतुर्वेदी आज बीकानेर दौरे पर पहुंचेंगे। भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने बताया कि अरुण चतुर्वेदी दोपहर 3 बजे कोलायत पहुंचेंगे बीकानेर आगमन के पश्चात अरुण चतुर्वेदी का रात्रि विश्राम सर्किट हाउस बीकानेर में रहेगा। इसके बाद 13 मई को वे वित्त आयोग की बैठक लेंगे, जिसमें विभिन्न विकास एवं वित्तीय विषयों पर चर्चा की जाएगी। बैठक के बाद भी उनका रात्रि विश्राम सर्किट हाउस बीकानेर में ही प्रस्तावित है। जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने बताया कि 14 मई को अरुण चतुर्वेदी बीकानेर से जयपुर के लिए रवाना होंगे जिला मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने दी जानकारी।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!