

बीकानेर। बीकेईएलएल ने शहरवासियों से ट्रांसफॉरमर के आसपास कचरा नहीं डालने की अपील की है। ट्रांसफॉरमर के पास कचरा डालने से आग लगने की घटनाएं बढ़ रही है।
बीकेईएसएल के प्रवक्ता ने बताया कि ट्रांसफॉरमर के आसपास रहने वाले ट्रांसफॉरमर के पास कचरा डाल जाते है। भीषण गर्मी के कारण कई बार कचरे में आग लग जाती है जो धीरे धीरे ट्रांसफॉरमर के पास पहुंच जाती है। ट्रांसफॉरमर में ऑयल होने व तारों में रबड या प्लास्टिक होने से आग ट्रांसफॉरमर तक पहुंच जाती है। इससे उस क्षेत्र की बिजली बंद हो जाती है। ऐसे में कम्पनी ने लोगों से कचरा नहीं डालने की अपील की है।















