Bikaner Live

भाजपा बीकानेर देहात जिला संगठनात्मक बैठक संपन्न
कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का आह्वान


बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी बीकानेर देहात की जिला संगठनात्मक बैठक जिला अध्यक्ष श्री श्याम पंचारिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक के मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. मिथिलेश गौतम रहे।
बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों एवं बूथ स्तर तक पार्टी गतिविधियों को प्रभावी बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। प्रदेश महामंत्री डॉ. मिथिलेश गौतम ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत हैं और प्रत्येक कार्यकर्ता को आमजन के बीच जाकर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचानी चाहिए। उन्होंने संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। जिला अध्यक्ष श्याम पंचारिया ने कहा कि भाजपा का संगठन कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और अनुशासन से लगातार मजबूत हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने के लिए पूरी निष्ठा एवं ऊर्जा के साथ कार्य करें। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने हेतु सभी से मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।
जिला मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने बताया आज बैठक में प्रदेश प्रवक्ता भवानी पाईवाल, जिला महामंत्री दिलीप सिंह राजपुरोहित, तोलाराम कूकणा, कैलाश बिश्नोई, जिला उपाध्यक्ष राजपाल सिंह, हेमनाथ जाखड़, जिला मंत्री मनमोहन सिंह, भरत सुथार, शिल्पा चारण, संजना प्रजापत, जिला प्रवक्ता डॉ. पूजा मोहता, महेंद्र ढाका, श्रवण प्रजापत, अर्जुन कड़वासरा, आईटी जिला संयोजक सुरेन्द्र स्वामी, सह संयोजक निशु लिंबा, सोशल मीडिया जिला संयोजक पवन स्वामी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष भंवर जांगिड़, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष विनोद गिरी गोस्वामी, युवा मोर्चा जिला महामंत्री प्रदीप सारस्वत एवं मीडिया सह संयोजक अशोक मारू सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!