Bikaner Live

RGHS के तहत पेंशनरों ओर कर्मियों को हो रही परेशानियो को लेकर बीकानेर सहित पूरे राज्य मे प्रदर्शन कर ज्ञापन जिला कलेक्टर को कल सोंपा जाएगा

नोखा
राजस्थान पेंशनर समाज के प्रांतीय आवाहन पर पूरे प्रान्त में सभी जिलों में R.G.HS के अन्तर्गत सेवारत और सेवा निवृत कर्मचारियों को इलाज करवाने में आ रही कठिनाइयों और हो रही असुविधाओं को लेकर 13 मई 2026, बुधबार को जिला मुख्यालयों पर पेंशनर समाज के नेतृत्व में जिला कलक्टर कार्यालयों पर जुलुस के रूप में नारे बाजी करते हुए पहुंच कर प्रदर्शन करेंगें और जिला कलक्टर को मुख्य मंत्री के नाम का ज्ञापन सौपेंगे।
इसी कड़ी में बीकानेर में भी सभी पेंशनर 13 मई बुधवार को प्रातः 10:45 बजे कचहरी परिसर स्थित पुराने कोष कार्यालय के सामने राजस्थान पेंशनर समाज कार्यालय पर पहुँचेंगे जहा से 11 बजे राजस्थान पेंशनर समाज के जिलाध्यक्ष एवं प्रांतीय उपाध्यक्ष एड‌वोकेट ओमप्रकाश जोशी की अगुवाई में नारेबाजी करते हुए जिला कलक्टर कार्यालय पहुँचकर प्रदर्शन करेंगे और मुख्य मंत्री के नाम का ज्ञापन जिला कलेक्टर को सोपेंगे।  जिला अध्यक्ष  ओमप्रकाश जोशी, पेंशनर समाज के जिला मंत्री कालूराम भाटी सहित पूरी जिला कार्यकारिणी ओर पेंशनर समाज नोखा के अध्यक्ष इन्द्रचंद मोदी ने प्रेसनोट जारी करते हुए समस्त पेंशनरों और कार्मिकों से अधिकाधिक संख्या में पहुंच कर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!