Bikaner Live

चोरी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार, शत-प्रतिशत माल बरामद

बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई:

बीकानेर, 12 मई। पुलिस थाना नयाशहर पुलिस ने चोरी के एक मामले का सफल खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गया सामान बरामद किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने में बड़ी सफलता मिली है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार परिवादी जयप्रकाश निवासी ए-196 अन्त्योदय नगर बीकानेर ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसका गोदाम गोविन्द पैलेस के पीछे, मुख्य सड़क संख्या 63 हरोलाई हनुमान मंदिर योजना क्षेत्र में स्थित है। परिवादी ने बताया कि 27 अप्रैल 2026 की रात गोदाम बंद कर घर गया था तथा अगले दिन सुबह वापस आने पर गोदाम के ताले टूटे मिले। अंदर जाकर देखा तो गैस सिलेंडर, बड़े एल्युमिनियम बर्तन, टोपियां, तेल के पीपे और नकदी सहित अन्य सामान चोरी हो चुका था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए बीकानेर रेंज आईजी ओमप्रकाश तथा पुलिस अधीक्षक डॉ. कवेंद्र सिंह सागर के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, वृत्ताधिकारी नगर एवं थानाधिकारी नयाशहर रोहित चौधरी के नेतृत्व में गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई को अंजाम दिया।

पुलिस ने इस मामले में प्रेमकुमार उर्फ प्रेमरतन उर्फ बकणिया, तालीफ उर्फ तालीब उर्फ धोलिया, खुशराज तथा गौरीशंकर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ के बाद चोरी किया गया सामान शत-प्रतिशत बरामद कर लिया गया।

बरामद सामान में तीन गैस सिलेंडर, दो बड़े एल्युमिनियम बर्तन, तीन टोपियां, तेल के पीपे एवं नकद राशि शामिल है।

इस कार्रवाई में अनुसंधान अधिकारी हंसराज सहित नयाशहर थाना पुलिस टीम की विशेष भूमिका रही। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से आमजन में विश्वास बढ़ा है।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!