
नोखा 12 मई। अणुव्रत समिति द्वारा पर्यावरण दिवस पर विशेष । स्थानीय महावीर चौक स्थित तेरापंथ भवन में आज अणुव्रत समिति नोखा की मासिक बैठक का आयोजन अध्यक्ष रमेश कुमार व्यास की अध्यक्षता में किया गया । बैठक में लिए गए निर्णय अनुसार 5 जून पर्यावरण दिवस को संयम का पालन करते हुए एवं पर्यावरण की संरक्षण हेतु 2 घंटे एसी का उपयोग नहीं करने का अणु विभा द्वारा प्रायोजित अभियान को नोखा में भी चला जाएगा। मंत्री गजेंद्र पारख के अनुसार 5 जून को 2 से 4 बजे तक ए सी का उपयोग नहीं करने का संकल्प लिया जाएगा व आम जन को जोड़ने के लिए अभियान चलाया जाकर संकल्प पत्र भरवाए जाएँगे । इसी प्रकार पर्यावरण दिवस से पूर्व अणुव्रत समिति नोखा के अधिक से अधिक सदस्यों के सहयोग से “स्वच्छ नोखा हमारा अभिमान “ कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी,जिसमें चिन्हित सार्वजनिक स्थान के कचरे एवं गंदगी को साफ करने के अभियान का आगाज किया जाएगा। बैठक में हंसराज भूरा उपाध्यक्ष , इंदरचंद मोदी, महावीर नाहटा , हरिकिशन शर्मा, राकेश छाजेड पर्यावरण विद, मनोज घीया, निर्मल चोपड़ा, संदीप चोरड़िया , अरुण भूरा सुरेश बोथरा आदि उपस्थित थे। बैठक में अणुव्रत वाटिका, पॉलिथीन मुक्त नोखा,जीवन विज्ञान एवं कौशल प्रशिक्षण से संबंधित गतिविधियों पर चर्चा की गई। बैठक का संचालन दिनेश उपाध्याय ने किया ।















