राजस्थान विधि सेवा संवर्ग के अधिकारियों की ओर से शासन सचिवालय जयपुर के मंत्रालय भवन में स्वागत व बधाई समारोह आहूत किया गया राज्य के विधि मंत्री श्री जोगाराम पटेल का भव्य सम्मान किया गया
दिनांक 9.5.2026 का दिन प्रदेश के साथ साथ राजस्थान सरकार के विधि विभाग में गौरवशाली दिवस रहा है राजस्थान विधि सेवा संवर्ग विधि रचनाकार सेवा के अधिकारियों के साथ प्रदेश भर के विभिन्न जिलो के लोक अभियोजकों अपर लोग अभियोजकों की नए आपराधिक कानूनों के संबंध में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में माननीय श्रीमान भजन लाल शर्मा माननीय मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार , श्रीमान अर्जुनराम मेघवाल माननीय विधि मंत्री भारत सरकार , श्रीमान जोगाराम पटेल माननीय विधि मंत्री राजस्थान सरकार श्रीमान वी श्रीनिवासन मुख्य सचिव राजस्थान सरकार , श्रीमान संजीव प्रकाश शर्मा कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश राजस्थान उच्च न्यायालय , श्रीमान राजेन्द्र प्रसाद महाधिवक्ता राजस्थान सरकार श्रीमान राजीव शर्मा पुलिस महानिदेशक के आतिथ्य सहित राज्य सरकार के अतिरिक्त सचिव गण अतिरिक्त महाधिवक्ता गण अधिवक्ता गण आदि की विशेष उपस्थिति में भव्य व गरिमामय समारोह के साथ हुवा जिसमे विधि सेवा संवर्ग के “लोगो “ का लोकार्पण अथितियों द्वारा किया गया
इस आयोजन के सफल व भव्य आयोजन हेतु श्रीमान जोगाराम पटेल माननीय विधि मंत्री जी का विशेष योगदान रहा तथा सुयोग्य नेतृत्व रहा जिसने प्रदेश में विधि क्षेत्र का विशेष आयोजन हुआ जो विधि विभाग के साथ प्रदेश के लिए सम्मान जनक हुवा इसको ध्यान में रखते हुवे राजस्थान विधि सेवा संवर्ग के अधिकारियों ने माननीय मंत्री श्री मान जोगाराम पटेल जी के सम्मान में स्वागत एव बधाई समारोह का भव्य व गरिमा मय आयोजन सचिवालय के मंत्रालय भवन में आहूत किया गया विधि सेवा के अधिकारी योगेन्द्र कुमार दाधीच ने दुपट्टा माल्यार्पण स्मृति स्वरूप श्री गोविंद देव जी की तस्वीर भेंट कर मंत्री जी का सम्मान कर प्रदेश में भव्य आयोजन हेतु बधाई दी गई विधि अधिकारी गिरवर सिंह राठौड़, पवन चावला , महेंद्र कुमार बेगानी , सुमित शर्मा, महेश यादव, गजेंद्र आदित्य आदि ने माल्यार्पण कर स्मृति चिह्न स्वरूप गोविंद देव जी की तस्वीर भेंट की इस अवसर पर मंत्रीजी को भारतीय संस्कृति एव सनातन सार्वभौम महासभा के दिव्य व विशेष अनुष्ठान में सवा लाख मंत्रों से अभिमंत्रित विभिन्न देव चित्र व सरस्वती माताजी की तस्वीर पाटी पोथी कलम भेंट कर प्रदेश में हुवे दिव्य अनुष्ठान की जानकारी दी गई















