Bikaner Live

भाजपा किसान मोर्चा की बैठक में किसानों, युवाओं और संगठन मजबूती पर हुई चर्चा


किसान विकसित होगा तभी देश विकसित होगा : कैलाश चौधरी

बीकानेर,
भाजपा किसान मोर्चा की महत्वपूर्ण बैठक आज भाजपा संभाग कार्यालय, बीकानेर में किसान मोर्चा शहर अध्यक्ष चंद्र मोहन जोशी एवं देहात अध्यक्ष भंवरलाल जांगिड़ की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष कैलाश चौधरी मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। भाजपा बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने संगठन पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ कैलाश चौधरी का बीकानेर आगमन पर स्वागत एवं अभिनंदन किया।

बैठक को संबोधित करते हुए कैलाश चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्पष्ट विजन है कि किसान समृद्ध और विकसित होगा तभी भारत विकसित राष्ट्र बनेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार किसानों की आय बढ़ाने, कृषि को आधुनिक बनाने और गांवों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना, प्राकृतिक खेती, सिंचाई योजनाओं एवं कृषि यंत्रीकरण जैसी अनेक योजनाओं से किसानों को सीधा लाभ मिल रहा है युवाओं को अब कृषि को केवल पारंपरिक व्यवसाय नहीं बल्कि आधुनिक तकनीक एवं नवाचार से जुड़ा रोजगार और उद्यम का माध्यम मानना होगा। आज कृषि क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं और भाजपा सरकार किसानों को तकनीक, बाजार और संसाधनों से जोड़ने का कार्य कर रही है। कैलाश चौधरी ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने कभी किसान हितों को प्राथमिकता नहीं दी, जबकि भाजपा सरकार किसानों के सम्मान और आर्थिक मजबूती के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने कहा कि भाजपा किसान मोर्चा गांव-गांव जाकर केंद्र एवं राज्य सरकार की किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी किसानों तक पहुंचा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन किसानों, युवाओं एवं ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है।
किसान मोर्चा शहर अध्यक्ष चंद्र मोहन जोशी ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों के विश्वास को मजबूत किया है और किसान मोर्चा कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं।
देहात अध्यक्ष भंवरलाल जांगिड़ ने कहा कि किसान मोर्चा संगठन किसानों की समस्याओं के समाधान एवं कृषि विकास के लिए सक्रिय रूप से कार्य करता रहेगा।

जिला मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने बताया बैठक में भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री ओपी यादव, भाजपा बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया, जिला महामंत्री दलीप सिंह राजपुरोहित, ओबीसी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष महावीर चारण, प्रदेश प्रवक्ता भवानी पाइवाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुम्भाराम सिद्ध, महामंत्री तोलाराम कुकणां, जिला महामंत्री दिनेश सारस्वत, बाबूलाल सैनी, रतन सिंह राठौड़, जगविन्द्र संधु, सीआर चौधरी, जुगल किशोर बिश्नोई, दौलत सहारण, शिवराज बिश्नोई, जितेन्द्र राजवी, एडवोकेट नेमगीरी, अरविन्द चारण, किशन जोशी, अशोक मारू, छत्तर सिंह चौहान, विक्रम सिंह सिसोदिया, कमल सेन, अशोक राजपुरोहित, सुरेंद्र विश्नोई, तेजेंद्र सिंह गिल, राहुल राजाराम पारीक, गोपाल सिंह खींची, राजकुमार सियोल, पुराराम ढाका, शिवरत्न शर्मा, मदनदास स्वामी, मनोज चारण, नन्दू सुथार, सुखबीर भार्गव, जगदीश छिम्पा, जगदीश सुथार एवं पुनीत नेहरा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!