Bikaner Live

राठी परिवार के प्रयास : पीबीएम में जल समस्या का होगा निवारण, नए ट्यूबवैल का किया भूमि पूजन

बीकानेर। स्व. भागीरथ, लक्ष्मीनारायण, सूरजमल राठी अक्कासर वालों की स्मृति में रविवार को पीबीएम अस्पताल में ट्यूबवैल हेतु भूमि पूजन किया गया। भूमि पूजन अवसर पर भाजपा नेता रविशेखर मेघवाल, पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका एवं सीआई मनोज शर्मा का आतिथ्य रहा। समाजसेवी रामधन डागा ने बताया कि पीबीएम में कैंसर अस्पताल के पास नई पानी टंकी के पास भूमि पूजन कर ट्यूबवेल का काम शुरू किया गया। डागा ने बताया कि समाजसेवी रूपकिशोर व्यास की प्रेरणा से स्व. भागीरथ, लक्ष्मीनारायण, सूरजमल राठी की स्मृति में उनके परिवारजन शारदा देवी राठी, सत्यनारायण राठी, माणकचंद राठी, सुरेश राठी, सुनील राठी, राधेश्याम राठी, जयदयाल राठी द्वारा जल सेवा का यह कार्य किया जा रहा है। इस ट्यूबवैल के सुचारू होने से रोजाना प्रति घंटा करीब 50 से 55 हजार लीटर जल की आपूर्ति हो जाएगी। लगभग 7 दिनों में पाईप लाइन बिछ भी जाएगी और डायरेक्ट सप्लाई शुरू हो जाएगी। खास बात यह है कि भीषण गर्मी के चलते पीबीएम में पानी की किल्लत होने पर राठी परिवार व रामकिशन डागा, रमेश छींपा  विनोद मोदी व रामधन डागा द्वारा ही विगत करीब 20 दिन पूर्व ट्रोमा सेंटर के पास ट्यूबवैल का पुनर्निर्माण करवाया गया था, जिससे उस समय पानी की लगभग 50 प्रतिशत समस्या का निवारण हो गया था। अब इस नए ट्यूबवैल संचालन से संभवत: जल की समस्या का सो फीसदी निवारण हो जाएगा। पूजन के दौरान प्रिंसिपल डॉ. सुरेन्द्र वर्मा, पीबीएम अधीक्षक डॉ. बीसी घीया, बृजमोहन चांडक, विनोद मोदी, रमेश छींपा, शंकरसिंह राजपुरोहित, शंभु गहलोत, रमेश भाटी, सिंथेसिस डायरेक्टर जेठमल सुथार, डॉ. जितेन्द्र आचार्य, धीरज रांका, सीए मनमोहन मोदी आशीष बजाज एवं रामधन डागा आदि उपस्थित रहे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!