Bikaner Live

जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता संपन्न, विभिन्न वर्गों में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

बीकानेर। जिला स्तरीय सीनियर, जूनियर एवं सब जूनियर तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन स्थानीय राजीव गांधी तरणताल में उत्साहपूर्वक किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन जनसेवी जे.पी. व्यास ने किया। इस अवसर पर उन्होंने बीकानेर के तैराक खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ तैराकी प्रशिक्षक गिरीराज जोशी ने की।
जिला तैराकी संघ के सचिव शशांक शेखर जोशी ने बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। सब जूनियर बॉयज ग्रुप-1 की 50 मीटर फ्री स्टाइल प्रतियोगिता में रंजन प्रथम, माधव द्वितीय और मयंक तृतीय स्थान पर रहे। इसी वर्ग की 100 मीटर फ्री स्टाइल स्पर्धा में माधव ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि वैराज दूसरे और वैभव तीसरे स्थान पर रहे। 200 मीटर फ्री स्टाइल में माधव, मुकुंद और वैभव ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान हासिल किया।
जूनियर वर्ग बॉयज ग्रुप-2 की 50 मीटर फ्री स्टाइल स्पर्धा में कर्णव प्रथम, नयांश द्वितीय और नभ्य तृतीय रहे। वहीं बॉयज ग्रुप-3 की 100 मीटर फ्री स्टाइल प्रतियोगिता में आदित्य ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि देवयश और गौरव क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। इसी वर्ग की 200 मीटर फ्री स्टाइल स्पर्धा में भी आदित्य ने बाजी मारी। गर्ल्स ग्रुप-3 की 100 मीटर फ्री स्टाइल प्रतियोगिता में तेजस्वी और किंजल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
सीनियर वर्ग की 200 मीटर फ्री स्टाइल प्रतियोगिता में नवीन प्रथम, केशव द्वितीय और माधव तृतीय स्थान पर रहे। 800 मीटर फ्री स्टाइल में नवीन, बजरंग और अनिकेत ने क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं 50 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा में नवीन प्रथम, यशवीर द्वितीय और माधव तृतीय रहे।
प्रतियोगिता के समापन पर आयोजकों ने बताया कि विजेताओं का पुरस्कार वितरण समारोह स्थानीय ब्रह्म बगीचा परिसर में आयोजित किया जाएगा। जिला तैराकी संघ की ओर से प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहयोग करने वाले दिनेश राजा व्यास, नवीन सेवग, देवेंद्र पटवा, रामप्रकाश रंगा एवं गौरव छंगाणी सहित सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!