Bikaner Live

भक्तों ने ली सुध, कोडमदेसर तालाब का निखरेगा स्वरूप, जीर्णोद्धार व सफाई अभियान का हुआ शुभारम्भ

बीकानेर। आस्था एवं लोकविश्वास के प्रमुख केंद्र श्री कोडमदेसर भैरव मंदिर परिसर स्थित ऐतिहासिक तालाब के जीर्णोद्धार एवं सफाई अभियान का शुभारम्भ रविवार सुबह राष्ट्रीय संत श्री सरजूदास जी महाराज, पं. जुगलकिशोर ओझा (पुजारी बाबा) एवं पंडित राजेंद्र किराड़ू के सान्निध्य में विधिवत पूजा-अर्चना एवं भैरवनाथ बाबा के जयकारों के साथ हुआ। कम्यूनिटी वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में आयोजित इस अभियान में बड़ी संख्या में भक्तों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी राजेश चूरा, कोडमदेसर भैरव मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष जेठाराम गहलोत तथा पुजारी त्रिलोक गहलोत उपस्थित रहे। कम्यूनिटी वेलफेयर सोसायटी के संरक्षक राजकुमार किराड़ू ने कहा कि यह अभियान केवल तालाब की सफाई का कार्य नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक धरोहर, आस्था और पर्यावरण संरक्षण का सामूहिक संकल्प है। उन्होंने कहा कि सदियों पुराने इस तालाब से असंख्य पशु-पक्षियों एवं श्रद्धालुओं की आस्था जुड़ी रही है और समाज के सहयोग से इसे पुन: जीवंत बनाया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान तालाब परिसर का निरीक्षण किया गया तथा इसके जीर्णोद्धार एवं संरक्षण को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। अभियान को सम्बोधित करते हुए डॉ. कन्हैया कच्छावा ने कहा कि यह तालाब सिर्फ एक तालाब नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और हमारी धरोहर है। इसे बचाना और सुरक्षित रखना हर सनातनी एवं हर भैरव भक्त की जिम्मेदारी है। उमा सुथार ने पूरे बीकानेर की जिम्मेदारी है कि हम अपनी विरासत और धरोहर को आने वाली पीढिय़ों के लिए सुरक्षित रखें। कार्यक्रम में प्रकाश छंगाणी, अशोक बिस्सा, डॉ. राधेश्याम, प्रेम व्यास, बाला स्वामी, उमा सुथार, अर्चना नागल, कैलाश पारीक, बि_ल बिस्सा, महेश व्यास, अनंतलाल जोशी, राजेंद्र शर्मा, राजेंद्र किराड़ू, सत्यनारायण व्यास, विनोद शर्मा, पवन जोशी, रामचंद्र ओझा, मुरली पंवार, प्रेम गहलोत, अमरनाथ भदानी, कमल आचार्य, मधुसूदन आचार्य, दिनेश ओझा, नवीन बिश्नोई, आनंदसिंह सोढ़ा, पूनमसिंह सोढ़ा, मूलचंद गुर्जर, रितेश व्यास, देवानंद चंवरिया, राजू पारीक, गोपाल ओझा, कैलाश छींपा, बसंत सेवग, भीम सेवग, राजेश किराड़ू, जितेंद्र खत्री, मोहन सांखला, ब्रह्मदेव श्रीमाली, सुरेश ओझा, पूनम जोशी, कमलकिशोर हर्ष, संजय व्यास, शिव व्यास, सुनील व्यास, दामोदर व्यास, राजू सिंह, छोटू स्वामी, आशु सिंह, विजय माली, जयप्रकाश पारीक, रोहन मोदी, गणेश पुरोहित, मनीष व्यास, समीर चंवरिया, नरेश व्यास एवं नरेश जोशी सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

भामाशाह आए आगे, जयभैरुनाथ ग्रुप के युवाओं का मिला सहयोग
अध्यक्ष कन्हैयालाल भाटी ने बताया कि उपस्थित सैकड़ों भक्तों ने कोडमदेसर तालाब की सुध लेते हुए इसके स्वरूप को बदलने का संकल्प लिया है। जीर्णोद्धार के तहत तालाब की दीवारों को पुनर्निमित किया जाएगा तथा लाइटिंग व पिलर आदि के कार्यों से खूबसूरत स्वरूप दिए जाने का प्रयास रहेगा। भाटी ने बताया कि लगभग 35-40 लाख रुपए की लागत आने की संभावना है। अभियान की शुरुआत के साथ ही लगभग 4 लाख रुपए का सहयोग प्राप्त हुआ है। पं. जुगलकिशोर ओझा पुजारी बाबा, आसुराम गहलोत, सेवाराम गहलोत, भगवान गहलोत, डॉ. राधाकृष्ण आर्य, कैलाश पारीक, विकास जावा, दीनदयाल गहलोत सहित अनेक भक्तों ने आर्थिक सहयोग प्रदान किया। खास बात यह रही कि जयश्री भैरुनाथ ग्रुप के सदस्यों ने सफाई अभियान की शुरुआत विगत रविवार को कर दी थी तथा शीघ्र ही 51 हजार रुपए की राशि प्रदान करने की घोषणा भी की है।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!