Bikaner Live

“वैखरी” संस्थान द्वारा किए जाने वाले नवाचारों के तहत पहली बार पुस्तक चर्चा का आयोजन किया गया।

नवाचार यह भी रहा कि यह आयोजन किसी बंद वातानुकूलित सभागार में नहीं बल्कि सघन वृक्षावली से आच्छादित परिसर में किया गया।
यह साझा करते हुए बहुत हर्ष की अनुभूति हो रही है कि इस नवाचार को बहुत स्नेह प्राप्त हुआ।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक Seema Hingonia जी द्वारा रचित इस महत्वपूर्ण पुस्तक “सुरक्षा सखी” पर स्थानीय RAC 3 बटालियन के हरेभरे परिसर में चर्चा का आयोजन हुआ जिसमें समाज के अनेक वर्गों के प्रतिनिधियों तथा शहर के गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।
भविष्य में भी सभी का साथ, सहयोग तथा स्नेह “वैखरी” को प्राप्त होगा ऐसा विश्वास है।
लेखिका को पुनः बधाई।
कल की कहानी कुछ तस्वीरों के माध्यम से आप सबके लिए…

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!