Bikaner Live

मीडिया की मोटर साइकिल चोरी

प्रतिदिन हो रही है मोटर साइकिलों की चोरी,
मंगलवार शाम मीडियाकर्मी सोनी की मोटर साइकिल चोरी
बीकानेर, केन्द्रीय गृह मंत्री, राज्य के मुख्यमंत्री व अन्य मंत्रियों व प्रशासनिक अधिकारियों के बीकानेर दौरे के दौरान प्रशासन व पुलिस की व्ययस्ता के  दौरान नियमित वाहन व अन्य चोरियां हो रही है। जय नारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र से पिछले तीन दिनों में प्रतिदिन एक होडा स्पेडर मोटरसाइकिल चोरी की वारदात हो रही है। 
मंगलवार शाम को पी.बी.एम. अस्पताल के बाल एवं शिशु रोग अस्पताल के पीछे स्थित आदर्श कॉलोनी में स्थित विद्युत निगम के केन्द्र एवं गुप्ता एजेन्सी के बीच खड़ी मीडियाकर्मी शिव कुमार सोनी की हीरो होण्डा  स्प्लेंडर   मोटर साइकिल को शाम करीब साढ़े सात बजे अज्ञातचोर हैण्डल लॉक व चाबी के तार को तोड़कर चोरी कर ले गया। काले रंग की मोटरसाइकिल के नम्बर आर.जे.07 एस.पी. 6689 है, उसके पीछे भवेश एवं अखबार का नाम भी लिखा है। चोर की सारी करतूत श्री राम ऑप्टिकल एवं गुप्ता एजेंसी के सी.सी.टी.वी.कैमरे में कैद हो गई है।
जय नारायण व्यास कॉलोनी के थाना प्रभारी विक्रम तिवारी के निर्देश पर बुधवार को थाने के  कांस्टेबलों ने अभय कमाण्ड सेंटर व  चोरी के स्थल के आस पास के सी.सी.टी.कैमरों के फुटेज भी देखे। आदर्श कॉलोनी से चोरी की गई मोटर साइकिल 6689 से पहले चोर ने रैकी की तथा कुछ देर खड़े रहने के बाद वारदात को अंजाम दिया। सकल सूरत से मोटर साइकिल चोर किसी बीकानेर से बाहरी गैंग का सदस्य लग रहा है।
दूसरी मोटर साइकिल चोरी की वारदात सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज से सम्बद्ध सुपर स्पेलिटि सेंटर में एम आर..आई सेंटर के पास हुई। जहां कार्यरत रेडियोग्राफर गोविंद बिश्नोई की स्प्लेंडर मोटर साइकिल आर.जे.54 एस.ए. 0291 को सोमवार अल्ल सुबह ही कोई अज्ञात चोर उठा ले गया। गोविंद रात्रि ड्यूटी के बाद सुबह मोटर संभाली तो नहीं मिली। इसी क्षेत्र से एक अन्य मोटर साइकिल चोरी की गई है। चोरी गई मोटर साइकिलों के मालिक स्वयं भी अनेक स्थानों पर सी.सी.टी.वी. कैमरे संभाल रहे है, अनेक स्थानों पर अपने वाहन को ढूंढ रहे है, पुलिस थाने में चक्कर लगा रहे है, लेकिन सार्थक परिणाम नहीं निकल रहे है।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!