





बीकानेर, 28 मई। गंगाशहर के टी.एम.ऑडिटोरियम में बुधवार रात को श्री जैन यूथ क्लब की महिला विंग की जैन यूथ विंग की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह व सी.बी.एस.इ 12th बोर्ड परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर टॉपर सुश्री तान्या सावनसुखा उसके पिता तरुण तथा माता का विभिन्न नागरिक अभिनंदन किया गया। विभिन्न सामाजिक, स्वयं सेवी और जैन समाज की करीब 50 संस्थाओं की ओर से तान्या का शॉल,श्रीफल, माला, प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह से सम्मान किया गया।
मुख्य अतिथि विशिष्ट न्यायिक मजिस्ट्रेट जयपुर सुश्री भानुप्रिया जैन ने जैन यूथ क्लब की महिला विंग की अध्यक्ष श्रीमती वंदना डागा व सचिव श्रीमती उर्मिला बैद व कार्यकारिणी के पदाधिकारियों व सदस्याओं को शपथ दिलवाई। विशिष्ट अतिथि समाज सेविका सुधा जी रामपुरिया तथा पी.बी.एम.अस्पताल की ओफ्थल्मोलोजी विभाग की वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ.अंजू कोचर थीं। मुख्य अतिथि न्यायाधीश सुश्री भानुप्रिया जैन ने कहा कि जैन समाज ने नारी शक्ति को हमेशा पारिवारिक, सामाजिक व धार्मिक कार्यों में सहभागिता के साथ आगे रखा। उन्होंने तान्या सावनसुखा को बधाई देते हुए कहा कि कोई भी सफलता शार्ट कट से नहीं मिलती । सफलता के पीछे परिवार का समर्पण व सहयोग रहता है। ईमानदारी व मेहनत से ही सही मुकाम हासिल किया जा सकता है। जैन समाज बालक-बालिकाओं को जैन धर्म, संस्कृति व शिक्षा से जोड़ने का कार्य करें।
सुश्री तान्या के पिता तरुण सावनसुखा ने कहा कि जैन पब्लिक स्कूल में 11 वीं तक श्रेष्ठ अंकों के साथ आगे बढ़ने वाली उनकी पुत्री ने ट्यूशन और मोबाइल परहेज रखते हुए मेहनत से यह लक्ष्य हासिल किया है। माता-पिता बच्चों के मनोबल, आत्म विश्वास को बढ़ाएं। जैन यूथ क्लब के दर्शन जैन ने आगामी दिनों होने वाले वर्द्धमान व्यापार मेले की घोषणा की। नव निर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती वंदना डागा, डॉ.अंजु कोचर ने भी विचार रखे। जैन यूथ क्लब के अध्यक्ष पारस डागा, सचिव विशाल गोलछा तथा हेमंत सिंघी ने जैन यूथ क्लब की गतिविधियों से अवगत करवाया तथा अतिथियों का स्वागत किया। सचिव विशाल गोलछा ने बताया कि उन्हांने कहा जैन यूथ क्लब की महिला विंग के गठित होने से सामाजिक एकता, जैन धर्म व संस्कार तथा सामाजिक गतिविधियों, रचनात्मक व सृजनात्मक कार्यों में वृद्धि होगी। किसी भी समाज व परिवार का विकास नारी शक्ति सामाजिक कार्यों में अग्रणी व सक्रिय भूमिका से होता है। नई कार्यकारिणी से जैन समाज में नई उर्जा व उत्साह का संचार होगा।
कार्यक्रम में जैन यूथ क्लब के संरक्षक हंसराज डागा, नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष महावीर रांका, सुशील बैद, अजय सेठिया, जैन महासभा के कन्हैयालाल बोथरा, जीतो के बीकानेर चैप्टर एवं जीतो यूथ विंग के पुनेश मुसरफ व सदस्य, जीतो महिला विंग की रजनी नाहटा, महावीर इंटरनेशनल के हेमंत सिंघी श्री चिंतामणि जैन मंदिर प्रन्यास के अध्यक्ष हरीश नाहटा, कोषाध्यक्ष फतेहचंद खजांची व सदस्य, पूर्व अध्यक्ष निर्मल धारीवाल, श्री जैन स्वधर्मी फंड के जेठमल सुराणा व सदस्य, श्री शांति विजय सेवा समिति के ऋषभ सेठिया, आचार्य श्री तुलसी शांति प्रतिष्ठान गंगाशहर के हंसराज डागा, बैदों का महावीरजी ट्रस्ट के भूपेन्द्र बैद, श्री अखिल भारतीय मूर्ति पूजक युवक संघ के संजय कोचर, कोचर मंदिरात उपाश्रय ट्रस्ट के कृणाल कोचर, श्री सुगनजी महाराज का उपासरा ट्रस्ट के सुरेन्द्र खजांची, आचार्य तुलसी शांति प्रतिष्ठान के बसंत नवलखा व हंसराज डागा, श्री पदम प्रभु जैन ट्रस्ट के अजय सेठिया, जितेन्द्र बैद श्री जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ संघ के अध्यक्ष अजीत मल खजांची व अशोक पारख, श्री जैन श्वेताम्बर पार्श्वचन्द्र गच्छ संघ के अध्यक्ष रविन्द्र रामपुरिया, सचिव प्रताप रामपुरिया, श्री साधुमार्गी जैन सवा समिति, समता युवा संघ, श्रीसमता महिला मंडल, समता बहू मंडल, बीकानेर तेरापंथी सभा,बीकानेर, श्री तेरापंथ महिला एवं कन्या मंडल हुकुमगछिय शांत क्रांति महिला संघ, श्री खरतरगच्छ युवक परिषद के अध्यक्ष अनिल सुराणा,मंत्री विक्रम भुगड़ी, उपाध्यक्ष कमल सेठिया, श्री साधुमार्गी जैन संघ व समता युवा संघ, समता महिला मंडल, गंगाशहर-भीनासर, तेरापंथी सभा, तेरापंथ युवक परिषद, महिला मंडल, श्री जिनेश्वर युवक परिषद, खरतरगच्छ महिला परिषद की अध्यक्ष मनीषा खजांची, सचिव लीला बेगानी व उपाध्यक्ष सुशीला धारिवाल, श्री अरिहंतमार्गी जैन महासंघ बीकानेर, आदिश्वर मंडल, कोचर मंडल एवं फ्रेण्डस क्लब, जैन मंडल, वीर मंडल, गौतममंडल, सौम्य सामयिक मंडल,विचक्षण महिला मंडल, सुगनजी देवी जेसराज बैद अस्पताल, श्री जैन श्वेताम्बर तपागच्छ संघ, श्री विचक्षण महिला मंडल, ज्ञान वाटिका के पदाधिकारियों व सदस्यों ने तान्या का अभिनंदन किया।














