Bikaner Live

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज, जवाहर पार्क में हुआ सामूहिक योगाभ्यास

बीकानेर। गजनेर रोड स्थित महर्षि पतंजलि योग संस्थान के तत्वावधान में जवाहर पार्क में निःशुल्क योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में शहर के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में बच्चों, खिलाड़ियों, युवक-युवतियों, महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। योग गुरु दीपक शर्मा ने उपस्थित योग साधकों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं योग क्रियाओं का सामूहिक अभ्यास करवाया। उन्होंने योग की बारीकियों की जानकारी देते हुए कहा कि स्वस्थ, संतुलित और तनावमुक्त जीवन के लिए योग सबसे प्रभावी औषधि है। नियमित योगाभ्यास से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बेहतर बना रहता है। शिविर में नंदलाल शर्मा एवं वरिष्ठ योगाचार्य कन्हैयालाल सुथार ने साधकों को प्राणायाम और ध्यान साधना का अभ्यास करवाया। उन्होंने दैनिक जीवन में योग को अपनाने और इसे दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली का आधार है, जो व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनाता है। इस अवसर पर प्रहलाद सिंह चौधरी, घनश्यामदास किराडू, भंवरलाल सुथार, जुगल गहलोत, लोकेश व्यास, राजकुमारी शर्मा, धर्माराम विश्नोई, रविप्रकाश शर्मा, विक्रम भाटी, सुशीला भाटी, सुखाराम, रामेश्वर गोदारा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं योग साधक उपस्थित रहे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post