Bikaner Live

विधायक श्री जेठानंद व्यास ने सुनी प्रधानमंत्री की ‘मन की बात

विधायक श्री जेठानंद व्यास ने सुनी प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’बीकानेर पश्चिम विधायक श्री जेठानंद व्यास ने रविवार को गोपेश्वर बस्ती में पूर्व पार्षद श्रीमती राजकुमारी वैद्य के आवास पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 134वें संस्करण सुना।विधायक ने बताया कि प्रधानमंत्री ने देशवासियों से बढ़ती गर्मी के बीच सतर्कता बरतने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि हमारी रसोई में मौजूद पारंपरिक पेय और खान-पान की संस्कृति गर्मी से बचाव का प्रभावी माध्यम हैं। राजस्थान की छाछ जैसे पारंपरिक पेय न केवल शरीर को शीतलता प्रदान करते हैं, बल्कि हमारी समृद्ध लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत के भी प्रतीक हैं।कार्यक्रम में एथलेटिक्स में राष्ट्रीय कीर्तिमान स्थापित करने वाले युवा खिलाड़ियों की उपलब्धियों, नीदरलैंड से प्राप्त चोल साम्राज्य के ताम्रपत्रों तथा बच्चों में खगोल विज्ञान के प्रति रुचि विकसित करने के प्रयासों सहित अनेक प्रेरणादायी विषयों पर अपने विचार साझा किए।विधायक ने कहा कि ‘मन की बात’ सदैव समाज में सकारात्मक परिवर्तन, जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण की भावना को सुदृढ़ करने वाला प्रेरक मंच रहा है।इस दौरान श्री ओम सारस्वत, श्री दीपक पारीक, श्री प्रेम गहलोत, श्रीमती राजकुमारी वैध, चंद्रप्रकाश गहलोत, मुकेश सेन, बजरंग गेदर, करण जोशी कुलवंत सिंह, करण सिंह शिवलाल तेजी, अरुण वैद्य आदि मौजूद रहे।

Picture of daulalkalla

daulalkalla

खबर

http://

Related Post