Bikaner Live

सहकारिता मंत्राी गोतम दक के रवैये के खिलाफ सेवानिवृत पुलिस अधिकारियों द्वारा प्रदर्शन

सहकारिता मंत्राी गोतम दक के तानाशाही रवैये के खिलाफ बीकानेर कलेक्ट्ेट पर सेवानिवृत पुलिस अधिकारियों द्वारा उग्र प्रदर्शन  जिला कलेक्टर के माध्यम से महामहिम राज्यपाल व मुख्यमंत्राी को भेजा ज्ञापन।
1 जून, बीकानेर। राजस्थान सेवानिवृत पुलिस कल्याण संस्थान बीकानेर संसभाग के बैनर तले आज सैकडों पूर्व पुलिस अधिकारियों और कर्मियों द्वारा कलेक्ट्ेट कार्यालय के समक्ष एकत्रित होकर राज्य के सहकारिता मंत्राी गोतम दक के खिलाफ एक विशाल उग्र विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर हे वरिष्ठ पदाधिकारियों ने मंत्राी के इस कृत्य को पुलिस बल के आत्मसम्मान पर गहरा आधात बताया।
कलेक्ट्ेट परिसर में प्रदर्शन के दौरान पूर्व पुलिस अधिकारियों का आक्रोष फूट पडा। प्रदर्शनकारियों ने मंत्राी के तानाशाही और अमर्यादित रवैया के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पूरा परिसर गोतम दक मुर्दाबाद, तानाशाही नही चलेगी और पुलिस संगठन जिन्दाबाद, पुलिस का अपमान नही सहेगा, राजस्थान’’ के गगनभेदी नारों से गंूज उठा। उग्र प्रदर्शन और नारेबाजी के पश्चात प्रतिनिधिमंण्डल ने जिला कलेक्टर बीकानेर के माध्यम से महामहिम राज्यपाल एवं माननीय मुख्यमंत्राी महोदय को एक ज्ञापन सौपा।
ज्ञापन देने वाले मुख्य नेतृत्वकर्ता पूर्व पुलिस अधिकारी हरिराम गहलोत सेवानिवृत अतिरिक्त पुलिस  अधीक्षक ने बताया कि सवैधानिक मर्यादाओं को तार तार करने वाले सहकारिता मंत्राी गोतम दक को बिना किसी विलम्ब के तुरन्त प्रभाव से मंत्राी पद से बरखास्त किया जावे तथा चितौड जिले के डूंगला थाने मे दर्ज मुकदमा नम्बर  76/2026 की निष्पक्ष जांच कर त्वरित कार्यवाही की मांग की गई।
संस्थान ने चेतावनी भरे लहजे मे कहां कि यह प्रदर्शन तो केवल मात्र एक शुरूआत है यदि आगामी 15 दिनों के भीतर सरकार द्वरा सहकारिता मंत्राी के विरूद्व ठोस कार्यवाही नही की गई तो प्रदेश के समस्त जिलों मे सेवानिवृत व अन्य कर्मचारी संधों व आमजनता के साथ मिलकर बडा और व्यापक चक्का जाम व राज्यवापी आन्दोलने करने को मजबूर होना पडेगा। आज के इस विशाल प्रदर्शन एवं ज्ञापन सौपने वाले मे मुख्य रूप से श्री हरिराम गहलोत, श्रीकृष्ण मीणा, जगमालराम बिस्सु, सलावत खां, सुखदेव व्यास, अरूण आहूजा, गणेश नाथ, भंवर लाल, ओम प्रकाश चौधरी, महेन्द्र तिवारी, धन्नेसिह राठौड, सतीष यादव, चंवर सिंह शेखावत, प्रताप सिंह, राजवीर सिंह, मनीराम यादव, भवानी सिंह, विजय दान, अनूपसिंह, बनवारी लाल, बद्री प्रसाद ओझा, भैरूसिंह राजवी, श्रवणराम विश्नोई, निरंजन शर्मा, मानसिह, मनोहर सिंह, अयुब खॉ पठान, महबूब अली, हीरालाल, चन्द्र प्रकाश, मेधसिंह राजपुरोहित, राधाकिशन, रामगोपाल राजपुरोहित, असगर मोहम्मद के अलावा अन्य अनेक सेवानिवृत अधिकारी और कार्मिक भी मौजूद रहे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!