Bikaner Live

_स्वतंत्रता सेनानी गोकुल प्रसाद पुरोहित की 40वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने अर्पित की श्रद्धांजलि

_स्वतंत्रता सेनानी गोकुल प्रसाद पुरोहित की 40वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने अर्पित की श्रद्धांजलि_बीकानेर।आज 6 जून 2026 को बीकानेर के पूर्व विधायक एवं स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय श्री गोकुल प्रसाद जी पुरोहित की 40वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गोकुल सर्किल स्थित उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर कांग्रेस के पूर्व शहर जिला अध्यक्ष जनार्दन जी कल्ला कमल कल्ला यशपाल जी गहलोत यूआईटी के पूर्व चेयरमैन से मकसूद अहमद अजय पुरोहित पुराना शहर मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण व्यास वार्ड नंबर 58 के अध्यक्ष सूर्य प्रकाश कल्ला वार्ड उपाध्यक्ष मुकेश आचार्य नितिन सेवग सहित कई कांग्रेस पदाधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे।कार्यकर्ताओं ने स्व. गोकुल प्रसाद जी को स्वतंत्रता संग्राम, किसान आंदोलन और आमजन के अधिकारों के लिए किए गए उनके संघर्षों को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि गोकुल प्रसाद जी का जीवन निडरता, जनसेवा और सादगी का प्रतीक रहा है, जो आज भी नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है।कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लेते हुए क्षेत्र के विकास और जनसेवा में सक्रिय रहने की बात कही।

Picture of daulalkalla

daulalkalla

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!