Bikaner Live

ग्रामीण सेवा शिविरों के माध्यम से आमजन को मिल रहा योजनाओं का लाभ : श्याम पंचारिया


लाखुसर एवं कालासर ग्राम पंचायत में आयोजित शिविरों का किया निरीक्षण

बीकानेर, 12 जून।
भाजपा बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने खाजूवाला विधानसभा क्षेत्र की लाखुसर एवं कालासर ग्राम पंचायत में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर-2026 में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा आमजन को उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न सरकारी सेवाओं एवं योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने शिविर में उपस्थित ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के संकल्प तथा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर आमजन को राहत पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे आमजन को बार-बार कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। ग्रामीण सेवा शिविरों के माध्यम से पात्र व्यक्तियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। यह शिविर सुशासन, पारदर्शिता एवं जनसेवा की भावना को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हैं।

पंचारिया ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार गांव, गरीब, किसान, युवा एवं महिलाओं के कल्याण के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। सरकार की योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए प्रशासन एवं जनप्रतिनिधि समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं।

इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता भवानी पाईवाल, ओबीसी मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता महावीर चारण, जिला महामंत्री दिलीप सिंह राजपुरोहित, आईटी संभाग सह संयोजक चैन सिंह राजपुरोहित, आईटी जिला संयोजक सुरेंद्र स्वामी, सोशल मीडिया जिला संयोजक पवन स्वामी, किसान मोर्चा जिला महामंत्री सी.आर. चौधरी, सरपंचगण, प्रशासनिक अधिकारी, भाजपा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!