Bikaner Live

शिविर के दौरान दुरुस्त किए पोल, बहाल की विद्युत सप्लाई


बीकानेर, 12 जून। खाजूवाला के तीन आरजेडी संसारदेसर में शुक्रवार को आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान 33/11 केवी जीएसएस 3 आरजेडी के फीडर चक तीन केडब्ल्यूएसएम के ढाई सौ से अधिक उपभोक्ताओं ने आंधी तूफान से विद्युत पोल क्षतिग्रस्त होने के कारण विद्युत सप्लाई बाधित होने की जानकारी दी। इस पर छत्तरगढ़ के उपखंड अधिकारी के निर्देशन में विद्युत विभाग की टीम ने तुरंत कार्यवाही करते हुए 15 पोल लगाकर फीडर की सप्लाई पूर्ण रूप से बहाल की गई। इसी प्रकार 2-3 केडब्ल्यूएसएम के उपभोक्ताओं ने भी आंधी तूफान के कारण 11 केवी पोल टूटने से विद्युत सप्लाई बाधित होना बताया। जिस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए 15 पोल लगाकर फीडर की सप्लाई पूर्ण रूप से बहाल की गई।

*मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा पॉलिसी अनुदान : हुसैना खातून को मिला संबल*

बीकानेर, 12 जून। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार शुक्रवार को ग्राम पंचायत माधोडिग्गी में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित हुआ।

शिविर के दौरान पशुपालक श्रीमती हुसैना खातून पत्नी श्री इशाक खां, निवासी 13 केजेडी माधोडिग्गी ने बताया कि एक गाय जो तकरीबन 14 किलो दूध देती थी, अचानक मृत हो गई। उसने बताया कि उसने राज्य सरकार की मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा पॉलिसी में इसका आवेदन किया हुआ था।  केम्प से पूर्व ही ग्राम पंचायत एवं पशुपालन विभाग की और से क्लेम की आवश्यक कागजी कार्यवाही करवा ली गई।

इसके मद्देनजर शिविर के दौरान उपखंड अधिकारी और प्रभारी अधिकारी श्री पंकज गढ़वाल ने क्लेम वितरित किया। लाभार्थी श्रीमती हुसैना खातून को राज्य सरकार से बीमा राशि 40 हजार रुपए प्राप्त हुए। श्रीमती हुसैना खातून ने इसके लिए मुख्यमंत्री एवं राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!