बीकानेर – शहर कांग्रेस अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष अकबर अली खादी के नेतृत्व में जलदाय विभाग के क्षेत्रीय अधिकारीयों के उदासीन रवैए को देखते हुए अधिशासी अभियंता का घेराव कर ज्ञापन दिया ।
संगठन महासचिव एन डी कादरी ने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से कहा गया कि शहर में पानी कि कटौती तो समाप्त हो गई लेकिन कुछ चुनिंदा क्षेत्रों में अभी टेल तक पानी नहीं पहुंच रहा जिसमें वार्ड नं. 62 के कुछ क्षेत्रों में पानी की समस्या है अंतिम छोर के घरों में पानी नहीं पहुँच रहा है यह लक्ष्मीनाथ जी टंकी व जेल वेल टंकी की सप्लाई है। इसके अतिरिक्त गोपेश्वर बस्ती, लाल गुफा रोड़ बस्ती, हमालो की बारी के पास झाड़ू वाली गली, लाल गुफा रोड़ रोशन पत्रकार से जाट समाज मुक्तिधाम, केदारनाथ जी धुना से मसालची नाई मुक्तिधाम तक जेल वेल टंकी की सप्लाई का पानी भी टेल तक नहीं पहुंच रहा।
हमालो बारी सर्विस सेंटर के पास नाले अंदर पाईप लाईन होने के कारण आए दिन नाले का गन्दे पानी की सप्लाई आ रही है को लाइन बदलने कि मांग भी की गई।
कादरी ने बताया कि समय रहते उपरोक्त सहित शहर में पानी सप्लाई सुचारू एवं साफ़ पानी की सप्लाई नहीं कि गई तो जिसका क्षेत्रवासियों में जबरदस्त आक्रोश है। को लेकर कांग्रेस शहर जिला अल्पसंख्यक द्वारा मजबूरन धरना प्रदर्शन करना पड़ेगा।
ज्ञापन देने वालों में अकबर अली खादी, एन डी कादरी,शाहबूद्दीन भुट्टा, सैयद इशाक अली, शहीद लोहार, मोहम्मद आरिफ छींपा मोहम्मद असलम
शाहबूद्दीन छींपा, फिरोज छीपा,, रमजान, मोहम्मद आरिफ, मुबारक अली












