Bikaner Live

बीकानेर के सोशल वर्कर मंगल प्रजापति ने उठाई मांग – सिविल डिफेंस को 365 दिन का रोज़गार और मानदेय दो, पत्र डाक से भेजा


बीकानेर | राजस्थान के बीकानेर से सोशल वर्कर मंगल प्रजापति ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को डाक के जरिए पत्र भेजकर सिविल डिफेंस के स्वयंसेवकों के लिए 365 दिन का नियमित रोज़गार और मानदेय देने की मांग उठाई है.

पत्र की प्रतिलिपि उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री धर्मवीर प्रजापति, सिविल डिफेंस होमगार्ड रक्षा विभाग, लखनऊ को भी डाक द्वारा भेजी गई है.

पत्र में मंगल प्रजापति ने लिखा कि उत्तर प्रदेश में सिविल डिफेंस के जवान आपदा, बाढ़, आग, दुर्घटना और कानून व्यवस्था जैसी हर आपात स्थिति में 24 घंटे तैनात रहते हैं, लेकिन आज तक इन्हें कोई मानदेय या नियमित रोज़गार नहीं मिला है. सिर्फ ‘सेवा’ के नाम पर काम लिया जा रहा है.

उन्होंने मांग की है कि सिविल डिफेंस को सालभर का नियमित रोज़गार दिया जाए और सेवा के बदले उचित मानदेय शुरू किया जाए, ताकि ये बल हर तरह की आपदा से निपटने के लिए और अधिक सक्षम और तैयार रहे. पत्र के साथ मतपत्र भी संलग्न किया गया है.

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!