Bikaner Live

पीबीएम में भर्ती 6 प्रसूताओं में से 4 की हालत में सुधार, 2 को जल्द छुट्टी संभव 2 अभी भी वेंटिलेटर पर

बीकानेर, 13 जून। पीबीएम अस्पताल में पिछले एक सप्ताह से भर्ती गंभीर प्रसूताओं की स्थिति में अब कुछ सुधार देखने को मिला है। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, यहां भर्ती 6 प्रसूताओं में से 4 की सेहत में लगातार सुधार हो रहा है।

इन 4 में से 2 प्रसूताओं की स्थिति स्थिर बताई जा रही है और अगले 2 दिनों में उन्हें डिस्चार्ज किया जा सकता है। बाकी 2 प्रसूताओं की रिकवरी भी जारी है और उन्हें पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद एक सप्ताह के अंदर छुट्टी दी जाएगी।

पहले से ही थीं जटिल मेडिकल कंडीशन
अस्पताल के अनुसार भर्ती सभी प्रसूताएं पहले से ही हाई-रिस्क श्रेणी में थीं। कुछ प्रसूताओं का हीमोग्लोबिन 7 से कम था, कुछ को हाई ब्लड प्रेशर था। साथ ही कुपोषण और डिहाइड्रेशन की समस्या भी थी।

वर्तमान में सभी 6 प्रसूताएं ICU में उपचाराधीन हैं। इनमें से 2 प्रसूताएं अभी भी वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं और उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। शेष 2 प्रसूताओं की हालत पहले की तुलना में बेहतर बताई गई है।

अस्पताल प्रशासन ने बताया कि मरीजों की निगरानी और इलाज लगातार जारी है। मेडिसिन, स्त्री एवं प्रसूति रोग, नेफ्रोलॉजी, एनेस्थीसिया, पल्मोनरी मेडिसिन और न्यूरोलॉजी विभागों की टीम मरीजों की देखरेख कर रही है। प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र कुमार और कार्यवाहक अधीक्षक डॉ. परमेंद्र सिरोही के निर्देशन में विशेष टीम द्वारा मॉनिटरिंग की जा रही है।

अस्पताल ने परिजनों से अफवाहों पर ध्यान न देने और चिकित्सा टीम द्वारा दी जा रही जानकारी पर भरोसा करने की अपील की है।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!